खेलते समय दर्दनाक हादसा, खेल-खेल में साड़ी बनी गले में फंदा, झूले से दम घुटने 9 वर्षीय मासूम बच्चे की गई जान, पसरा मातम, गांव में भी शोक का माहौल

A tragic accident occurred during play: a saree wrapped around the neck like a noose, leading to the death of an innocent 9-year-old child by suffocation on a swing; the village is plunged into mourning and grief.

खेलते समय दर्दनाक हादसा, खेल-खेल में साड़ी बनी गले में फंदा, झूले से दम घुटने 9 वर्षीय मासूम बच्चे की गई जान, पसरा मातम, गांव में भी शोक का माहौल

कोंडागांव : ​कोंडागांव जिले के ग्राम कोपाबेड़ा में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है, जहां खेल-खेल में एक 9 वर्षीय मासूम की जान चली गई. हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में भी शोक का माहौल है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में साड़ी से बने झूलों को लेकर चर्चा हो रही है. लोग इसे बेहद दुखद और चेतावनी देने वाली घटना बता रहे हैं.
​मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 5 बजे 9 साल का मयंक मंडावी अपने घर के आंगन में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था.  आंगन में साड़ी से एक अस्थायी झूला बंधा हुआ था. झूलने के दौरान अचानक साड़ी बच्चे के गले में लिपटकर फंदा बन गई. जिससे उसका दम घुटने लगा. हादसे के समय मयंक अपनी मां और भाई के साथ घर में था. परिजनों की नजर पड़ते ही बच्चे को फौरन अस्पताल ले जाया गया. लेकिन दुखद रूप से डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में भी शोक का माहौल है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में साड़ी से बने झूलों को लेकर चर्चा हो रही है. लोग इसे बेहद दुखद और चेतावनी देने वाली घटना बता रहे हैं.
थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?