CBSE Board Exam, 10वीं का रिजल्ट जारी, बिना इस ID के नहीं मिलेगी डिजिटल मार्कशीट, जानिए APAAR ID और डिजिलॉकर अकाउंट कैसे एक्टिव

Beware before CBSE Board Exam Results! You won't receive your digital marksheet without this ID. Learn how to activate your APAAR ID and DigiLocker account.

CBSE Board Exam, 10वीं का रिजल्ट जारी, बिना इस ID के नहीं मिलेगी डिजिटल मार्कशीट, जानिए APAAR ID और डिजिलॉकर अकाउंट कैसे एक्टिव

CBSE Board Exam Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित हो चूका है. इस बार डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट सुरक्षित रूप से हासिल करने के लिए डिजिलॉकर ने APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) को अनिवार्य रूप से लिंक करने की सलाह दी है.
 प्रत्येक विषय (थ्योरी + इंटरनल) में न्यूनतम 33% अंक लाना जरुरी है. अगर छात्र किसी विषय में सुधार चाहते हैं, तो वे मई-जून में होने वाले दूसरे चरण की परीक्षा में बैठ सकते हैं. रिजल्ट के लिए cbse.gov.in पर विजित करें.या results.cbse.nic.in. हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है. बोर्ड ने इस साल भी किसी आधिकारिक टॉपर लिस्ट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मेरिट सर्टिफिकेट उन छात्रों को दिए जाएंगे जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं.
हो सकता है कि भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश हो सकती है. ऐसे में आप इन वैकल्पिक माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं.

रिजल्ट चेक करने के प्रमुख माध्यम (CBSE Board Exam Result)

रिजल्ट के दिन भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में आप इन वैकल्पिक माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:

माध्यम (Platform) आधिकारिक वेबसाइट / तरीका जरूरी जानकारी
आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड ID
डिजिलॉकर (DigiLocker) digilocker.gov.in आधार नंबर और 6-अंकों का सिक्योरिटी पिन
उमंग ऐप (UMANG) web.umang.gov.in मोबाइल नंबर और ओटीपी
SMS सुविधा 7738299899 पर मैसेज भेजें CBSE10 <रोल नंबर> <सेंटर नंबर>


APAAR ID और डिजिलॉकर अकाउंट कैसे एक्टिव करें?
अगर आपके पास अभी तक APAAR ID नहीं है, तो फौरन इन चरणों का पालन करें:
पोर्टल पर जाएं: डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप पर ‘Get Started’ पर क्लिक करें.
स्कूल कोड दर्ज करें: अपने स्कूल से प्राप्त 6-अंकों का एक्सेस कोड डालें (अगर कोड 5 अंकों का है, तो आगे ‘0’ लगाएं)।
डेटा सत्यापन: अपना मोबाइल नंबर और आधार विवरण सत्यापित करें।
APAAR ID लिंक करें: ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाकर ‘Academic Bank of Credits’ (ABC/APAAR) को सर्च करें और अपनी मार्कशीट से लिंक करें।
मार्कशीट एक्सेस: रिजल्ट घोषित होते ही आपकी मार्कशीट ऑटोमैटिकली आपके डिजिलॉकर अकाउंट में आ जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t