तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर, मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत, चार घायल, इलाज जारी, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

Two speeding motorcycles collided head-on with great force; one young man died tragically on the spot, while four others were injured and are undergoing treatment in critical condition; the police are investigating the incident.

तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर, मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत, चार घायल, इलाज जारी, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिला में कुआकोंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पालनार से बेड़मा जाने वाली सड़क पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मची अफरा-तफरी
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के समय एक बाइक पर तीन लोग और दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से आ रही थीं. इसी दौरान आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में तनेली गांव निवासी शुक्ला राम मड़कम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और पुलिस को खबर दी. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पालनार के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।प्रारंभिक इलाज के बाद चारों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल किरंदुल रेफर कर दिया गया.
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हादसे के वजह की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में हादसे की असल वजह दोनों बाइक की तेज रफ्तार सामने आ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?