गरियाबंद में 12वीं और स्नातक पास युवाओं के लिए 706 पदों पर सीधी भर्ती, रोजगार के लिए 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप, संविदा पदों हेतु 4 मई तक आवेदन

Direct recruitment for 706 posts for 12th and graduate pass youth in Gariaband, placement camp for employment on 24th April, applications for contract posts till 4th May

गरियाबंद में 12वीं और स्नातक पास युवाओं के लिए 706 पदों पर सीधी भर्ती, रोजगार के लिए 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप, संविदा पदों हेतु 4 मई तक आवेदन

गरियाबंद में 12वीं और स्नातक पास युवाओं के लिए 706 पदों पर सीधी भर्ती
गरियाबंद : आपके पास 12वीं से लेकर स्नातक तक की डिग्री है, तो 29 अप्रैल की तारीख आपके भविष्य के लिए ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित हो सकती है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद में एक विशाल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है.
​इस प्लेसमेंट कैंप में कुल 706 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें बैंकिंग, सुरक्षा, तकनीकी और फील्ड वर्क से जुड़े विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं. इसमें ईसाफ स्वश्राया मल्टीस्टेट एग्रो कोऑपरेटिव सोसाइटी, श्री क्वालिटी सर्विस पुणे और सेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विस जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं हिस्सा ले रही हैं. पदों की सूची में कस्टमर सर्विस ऑफिसर, ब्रांच मैनेजर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, सिक्योरिटी गार्ड, फायरमैन, ड्राइवर और वार्ड बॉय जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 29 अप्रैल, बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच जिला रोजगार कार्यालय पहुंचना होगा. आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है. जबकि स्नातक, स्नातकोत्तर और आईटीआई पास युवा भी अपनी योग्यता के मुताबिक उच्च पदों के लिए दावेदारी कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी लाना जरुरी है.
​अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं. किसी भी तरह का शक या ज्यादा जानकारी के लिए कार्यालयीन दूरभाष 07706-241269 या मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए 24 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की मदद से निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन आगामी 24 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया है.
रोजगार के इच्छुक आवेदक जिन्होंने 8वी, 10वी, 12वी, उत्तीर्ण हो अपने सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की फोटोकापी के साथ कैंप में शामिल हो सकते है.
ज्यादा जानकारी के लिए तीरथराम मरकाम मोबाइल नंबर +91-9754094200 एवं सुरेश बेहरा मोबाइल नंबर +91-7389504991 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से संपर्क कर सकते हैं.
प्लेसमेंट कैंप में मेसर्स हॉटल टेम्पल ट्री गौरेला द्वारा रिसेप्शनिस्ट के तीन, सुपरवाइज़र के एक, हाउस कीपिंग स्टॉफ, स्टेवर्ड (प्रबंधक) एवं वेटर के दो-दो पदों पर और जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रायपुर द्वारा सोलर सिस्टम स्टॉलर के सौ पदों पर भर्ती की कार्यवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 4 मई तक
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखापाल के एक-एक संविदा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन 4 मई 2026 शाम 5 बजे तक आमंत्रित किया गया है.
आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नाम से स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेज सकते है.
यह पद जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए है. संविदा रिक्त पद पर चयन के लिए विस्तृत विज्ञापन, पदों की तादाद, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी और आवेदन का प्रारूप जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के वेबसाईट  https://balodabazar.gov.in/  और कार्यालय, जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर भर्ती, ₹35,200 तक वेतन
LIC HFL Job: बैंकिंग और हाउसिंग फाइनेंस क्षेत्र में काम करने का यह एक बेहतरीन मौका है. 180 पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी हो सकती है. इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। आवेदन करने की आख़री तारीख 30 अप्रैल 2026 है. भारतीय जीवन  बीमा निगम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है.
इस भर्ती की पात्रता, परीक्षा पैटर्न, राज्यवार रिक्तियों और वेतन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है.

नोट: पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में 1-1 पद रिक्त है.

योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)
LIC HFL Job के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन अनिवार्य है। (पार्ट-टाइम या डिस्टेंस कोर्स मान्य नहीं हैं)।
तकनीकी ज्ञान: कंप्यूटर सिस्टम के संचालन और कार्य करने का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है।
आयु सीमा: 1 अप्रैल 2026 तक उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए

LIC HFL Job: राज्यवार रिक्तियों का विवरण

एलआईसी एचएफएल ने 180 पदों को विभिन्न राज्यों में विभाजित किया है। नीचे प्रमुख राज्यों की रिक्तियां दी गई हैं:

राज्य (State) रिक्तियां (Vacancies) राज्य (State) रिक्तियां (Vacancies)
कर्नाटक 29 महाराष्ट्र 25
तेलंगाना 24 तमिलनाडु 21
पश्चिम बंगाल 19 मध्य प्रदेश 18
उत्तर प्रदेश 13 आंध्र प्रदेश 08
बिहार / ओडिशा 07 (प्रत्येक) दिल्ली / छत्तीसगढ़ 03 (प्रत्येक)

नोट: पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में 1-1 पद रिक्त है

योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

LIC HFL Job के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन अनिवार्य है। (पार्ट-टाइम या डिस्टेंस कोर्स मान्य नहीं हैं)।
  • तकनीकी ज्ञान: कंप्यूटर सिस्टम के संचालन और कार्य करने का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा: 1 अप्रैल 2026 तक उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न (Selection Process)

चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर होगा। परीक्षा जून 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है।

विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय अवधि
इंग्लिश लैंग्वेज 40 40 120 मिनट (कुल)
लॉजिकल रीजनिंग 40 40 120 मिनट (कुल)
जनरल अवेयरनेस 40 40 120 मिनट (कुल)
न्यूमेरिकल एबिलिटी 40 40 120 मिनट (कुल)
कंप्यूटर स्किल्स 40 40 120 मिनट (कुल)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
  • भाषा: परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी होगा।

वेतनमान और आवेदन शुल्क (Salary & Application Fee)

वेतन (Salary Details):

चयनित उम्मीदवारों को शहरों की श्रेणी (Category) के आधार पर वेतन दिया जाएगा:

  • कैटेगरी-1 शहर: ₹35,200 (इन-हैंड: ₹32,800)
  • कैटेगरी-2 शहर: ₹33,600 (इन-हैंड: ₹31,200)
  • कैटेगरी-3 शहर: ₹32,400 (इन-हैंड: ₹30,000)

आवेदन शुल्क:

सभी उम्मीदवारों के लिए ₹800 + 18% GST निर्धारित किया गया है।

कैसे आवेदन करें? (How to Apply Online)

    1. आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाएं।
  1. “Careers” सेक्शन में जाकर “Recruitment of Junior Assistant” पर क्लिक करें।
  2. रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
  3. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  4. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट ले लें.