गरियाबंद में 19 मई को रोजगार मेला, वन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी, आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन
Employment fair to be held in Gariaband on May 19; Forest Department to recruit 1484 Forest Guard posts; online application for Anganwadi Assistant recruitment
गरियाबंद में 19 मई को 75 पदों के लिए रोजगार मेला
गरियाबंद : रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 19 मई 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. यह रोजगार मेला कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा.
रोजगार मेले में निजी प्रतिष्ठान स्वतंत्र माइक्रो फायनेंस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर तथा एन.आई.आई.टी. प्राइवेट लिमिटेड, स्मृति नगर जुनवानी, भिलाई (दुर्ग) द्वारा फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर एवं असिस्टेंट मैनेजर (ट्रेनी) के कुल 75 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक ऐसे आवेदक, जिन्होंने न्यूनतम 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक की योग्यता प्राप्त की है, वे अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो और सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूलप्रति व छायाप्रति के साथ निर्धारित तारिख और समय पर हाजिर होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं. रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना जरुरी होगा. रोजगार मेले से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 और मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए 8वीं पास, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बरबसपुर, सुखरी एवं रंगोरा-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी. आंनलाईन आवेदन करने के आख़री तारीख 1 जून 2026 तक निर्धारित की गई है.
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना जरुरी है. यह पद सिर्फ महिलाओं के लिए है.
ऑनलाईन आवेदन करने के लिए https://aww.e-bharti.in/ में जाकर कर सकते है.
ज्यादा जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान में संपर्क कर सकते है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
वन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी
वन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है. शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को भेज दी गई है. लिखित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी.
इस बीच, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आवास और पर्यावरण विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक-योजना के इक्कीस पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



