राम-कृष्ण पर टिप्पणी से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, FIR दर्ज, पप्पू यादव- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे, पूर्व CM भूपेश बघेल ने जताई नाराजगी
Controversy erupts over remarks about Ram and Krishna; Dhirendra Shastri issues an apology, and an FIR is registered. Pappu Yadav states that the insult to Shri Krishna will not be tolerated, while former CM Bhupesh Baghel has also expressed his displeasure.
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ पप्पू यादव ने FIR दर्ज करवाई है. बता दें कि ये पूरा मामला 28 अक्टूबर का है जब धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के करैरा में एक कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम के स्वरूप व विशेषताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. जिसके बात राजनीतिक चहलकदमी तेज हो गई.
धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज
पप्पू यादव ने मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामले में कार्रवाई की मांग की है. उनका आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया 'X' पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे! सत्ता संरक्षित टुटपुंजिये फरेबी कथावाचक के खिलाफ आज मैं मुकदमा दर्ज कराने जा रहा हूं. कृष्ण कन्हैया जी को अपमानित कर ये मूर्ख बेईमान अब माफी मांगने की नौटंकी कर रहा है. इसे छोड़ेंगे नहीं, सजा दिलाकर ही मानेंगे.
धीरेंद्र शास्त्री ने श्रीकृष्ण पर की थी विवादित टिप्पणी
28 अक्टूबर को कथावाचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए धीरेंद्र शास्त्री के एक बयान से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप है. जिसके बाद दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में सांसद पप्पू यादव और यादव समाज द्वारा उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है.
धीरेंद्र शास्त्री ने कथावाचन के दौरान कहा था कि 'तुम अपने ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो. बैठे हैं ऐसे तो ऐसे...कहीं ऐसे. अगर तुम्हारे वाले (श्री कृष्ण) खड़े भी होते हैं तो तीन जगहों से टेढ़े.. पांव के ऊपर पांव.. कमर कहीं लचकाएं.. खोपड़िया ऐसी करें.. ऐसी खोपड़िया करें, फिर बंसी बजाएं ऐसे टेढ़े करके..
इसके बाद उन्होंने भगवान राम की तुलना करते हुए कहा कि हमारे वाले तो खड़े भी होते हैं एकदम सीधे. हमारे वाले का नाम भी सीधा. हमारे वाले का चलना भी सीधा. हमारे वाले दिखते भी सीधे. तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते हैं.
धीरेंद्र शास्त्री इस बयान को लेकर माफी भी मांग चुके
अब पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने विवादित बयान को लेकर माफी भी मांगी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम एक ही हैं. दोनों में अंतर नहीं है.
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी का मकसद किसी की भावना को आहत करना या बंटवारा करना नहीं था. उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी के मन को ठेस पहुंची है तो वह क्षमा मांगते हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मथुरा और ब्रज क्षेत्र के संतों ने भी धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. संतों का कहना है कि भगवान राम और कृष्ण दोनों पूजनीय हैं. दोनों की तुलना इस तरह करना सही नहीं है. कुछ संतों ने धीरेंद्र शास्त्री को भविष्य में ऐसी टिप्पणी न करने की चेतावनी भी दी. वहीं साध्वी इंदुलेखा ने कहा कि भगवान कृष्ण उनके आराध्य हैं और इस तरह की बात स्वीकार नहीं की जा सकती.
वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी इस टिप्पणी को अशोभनीय, अमर्यादित और अक्षम्य बताया. उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण धार्मिक सीमाओं से परे लोगों के पूज्य हैं. ऐसे में उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा. उन्होंने उन्हें मूर्ख बताया. वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनके बयान की आलोचना की.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए बागेश्वर बाबा के खिलाफ बड़ा बयान दिया है. भूपेश बघेल ने फेसबुक पोस्ट पर तंज करते हुए लिखा कि ‘कोई तो केमिकल लोचा है। इनकी रेबीज वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा.
भूपेश ने अपने पोस्ट में कही ये बात
भूपेश बघेल ने आगे लिखा कि हिंदू-हिंदू करते-करते अब यह ढोंगी बाबा हिंदुओं के आराध्य देवी-देवताओं की खिल्ली उड़ाने लगा है. उन्होंने सवाल किया कि हिंदू धर्म के ठेकेदारों की भावनाएं अब आहत क्यों नहीं हो रही हैं. इधर, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मथुरा के साधु-संतों ने नाराजगी जताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



