बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं -नितिन गडकरी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दावा, तेजस्वी यादव ने कसा तंज, वीडियो वायरल

"In Bihar, there might be 'crime', but not 'offences' (apradh)" — Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary makes this claim in the presence of Nitin Gadkari; Tejashwi Yadav takes a dig, video goes viral.

बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं -नितिन गडकरी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दावा, तेजस्वी यादव ने कसा तंज, वीडियो वायरल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में अपराध की घटनाओं पर अजीब दावा किया है. उन्होंने दावा किया है कि बिहार में क्राइम हो सकता है. अपराध नहीं. उनके बयान पर राज्य में सियासत छिड़ गई है. तेजस्वी यादव ने उनकी पढ़ाई लिखाई पर ही सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि अगर सम्राट चौधरी पढ़े लिखे होते तो इस तरह की बातें नहीं करते. 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भाषण का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह भाषण उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और बिहार सरकार के बीच नदी जल प्रबंधन पर हुए समझौते के कार्यक्रम में दिया. मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे, उन्हीं के सामने सम्राट चौधरी ने यह दावा किया है.
तेजस्वी यादव ने पूछे कई सवाल
RJD नेता तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को इस बयान पर घेरा है. उन्होंने वीडियो X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में क्राइम हो सकता है पर 'अपराध' नहीं है. यह बात सात हत्याओं के आरोपी एक नमूने ने कही है. जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री चुना.
तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय जनता दल:- बिहार में क्राइम हो सकता है अपराध नहीं. मेरे प्यारे देशवासियों, ये बात 7 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है। मंच पर बैठे IAS-PCS इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे हैं या अपमानित? क्या नरेन्द्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है?
क्या सवाल उठा रहे हैं लोग?
सोशल मीडिया पर लोग सम्राट चौधरी की पढ़ाई-लिखाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि इस तरह के दावे कैसे कोई कर सकता है. लोगों ने कहा है कि बिहार को शिक्षित मुख्यमंत्री मिलना चाहिए. कुछ लोगों ने चिराग पासवान के बयान पर भी सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि चिराग पासवान की क्या मजबूरी है कि सम्राट चौधरी की हां में हां मिला रहे हैं. कुछ लोगों ने सवाल किया है कि क्या बिहार में अपराध की परिभाषा अब 'अवधारणा' पर टिकी है.
चिराग पासवान ने भी दिया सीएम का साथ
दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बचाव में नजर आए. चिराग पासवान ने कहा कि वह हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं. यकीनन उनके पास पूरे आंकड़े होंगे. एक बिहारी होने के नाते मैं भी यही मानना चाहूंगा कि बिहार से क्राइम और अपराधी पूरी तरह खत्म हों.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb