नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो की मौत, ड्राइवर फरार, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाईं आग

Horrific road accident on the national highway: a truck and a motorcycle collided head-on, resulting in two deaths; the driver fled the scene, and an enraged crowd set the truck on fire.

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो की मौत, ड्राइवर फरार, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाईं आग

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर कठोतिया के पास ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. हादसे से गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ के कठोतिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक पर सवार दोनों लोगों की जान चली गई. हादसे के बाद मौके पर तनावपूर्ण हालात बन गए. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. दो लोगों की मौत और ड्राइवर के फरार होने से लोगों में आक्रोश फैल गया. गुस्साई भीड़ ने हादसे में शामिल ट्रक को आग के हवाले कर दिया. इस हादसे के बाद सड़क हादसे के साथ ट्रक में आग लगाए जाने का मामला भी सामने आया है.
NH-43 के कठोतिया क्षेत्र में हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है. एक तरफ ट्रक और बाइक की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई. वहीं दूसरी तरफ हादसे के बाद भीड़ का गुस्सा ट्रक पर फूट पड़ा. फिलहाल मृतकों की पहचान और फरार ट्रक चालक के संबंध में डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है. हादसा किन हालात में हुआ और टक्कर के लिए कौन जिम्मेदार था. इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है. मनेन्द्रगढ़ में हुई इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत के बाद ट्रक को आग के हवाले किए जाने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. हादसे से संबंधित अन्य जानकारी का इंतजार है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb