गहने दिखाते रह गए दुकानदार, ग्राहक बनकर पहुंचीं महिलाओं ने बातों में उलझाकर 2 करोड़ के सोने से भरा डिब्बा किया पार, शोरूम में मचा हड़कंप
While the shopkeeper was busy showing them jewelry, women posing as customers engaged him in conversation and made off with a box filled with gold worth ₹2 crore, causing a stir in the showroom.
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. शहर के व्यस्त संजय मार्केट स्थित मोती ज्वेलर्स में पांच महिलाओं ने कथित तौर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया और करीब एक किलो सोना लेकर फरार हो गईं, चोरी किए गए सोने की कीमत डेढ़ से दो करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है, पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय मार्केट की है. यहां स्थित मोती ज्वेलर्स में पांच महिलाएं पहुंचीं. बताया जा रहा है कि महिलाओं ने दुकान में मौजूद कर्मचारियों को अपने झांसे में लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद वे करीब एक किलो सोना लेकर मौके से फरार हो गईं.
डेढ़ से दो करोड़ रुपये का सोना गायब
चोरी हुए सोने की मात्रा करीब एक किलो बताई जा रही है. बाजार मूल्य के हिसाब से इसकी कीमत करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है. इतनी बड़ी तादाद में सोने की चोरी होने से सराफा कारोबारियों के बीच भी चिंता का माहौल है. हालांकि चोरी हुए आभूषणों की वास्तविक मात्रा और कीमत की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
सीसीटीवी में कैद हुईं पांचों महिलाएं
इस चोरी की सबसे अहम बात यह है कि पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में पांच महिलाओं की गतिविधियां कैद होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस इस फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाने में जुट सकती है.
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
घटना जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है.। संजय मार्केट शहर का प्रमुख व्यापारिक इलाका है. जहां बड़ी तादाद में दुकानें संचालित होती हैं. ज्वेलरी शोरूम से इतनी बड़ी चोरी की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल पांच महिलाओं द्वारा एक किलो सोना चोरी कर फरार होने की जानकारी सामने आई है. मामले में पुलिस की जांच, आरोपियों की पहचान और चोरी गए सोने की बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई का इंतजार है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



