गरियाबंद में 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 354 पदों पर भर्ती का मिलेगा मौका, इधर पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती की मिली मंजूरी, धमतरी में 4 पद

A job fair will be held in Gariaband on September 11, offering recruitment opportunities for 354 positions; meanwhile, approval has been granted for the direct recruitment of 200 Patwaris, including 4 posts in Dhamtari.

गरियाबंद में 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 354 पदों पर भर्ती का मिलेगा मौका, इधर पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती की मिली मंजूरी, धमतरी में 4 पद

गरियाबंद में 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 354 पदों पर होगी भर्ती
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा.
रोजगार मेले में निजी प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कुल 354 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी. रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा. इसमें निजी प्रतिष्ठान अलर्ट एस.जी.एस. प्रा. लिमिटेड, रायपुर एवं स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्रा. लि., रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, मार्केटिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के पद शामिल हैं.
8वीं से स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजीडीसीए एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति लाना जरुरी होगा.
ऑनलाइन पंजीयन जरूरी
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अधिकृत वेबसाईट ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के जरिए ऑनलाइन पंजीयन करना जरुरी है. पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर हाजिर होकर रोजगार के इस मौका का फायदा उठा सकते हैं. रोजगार मेला एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद के कार्यालयीन टेलीफोन नम्बर 07706-241269 और मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती की मिली मंजूरी, धमतरी में होंगे 4 पद
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भू-अभिलेख के अंतर्गत पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी है. विभाग ने 6 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर प्रदेश के 26 जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति दी है. जारी आदेश के मुताबिक भर्ती सेवा भर्ती नियमों तथा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam/CGSSB) के जरिए आयोजित की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि मेकर/सबमेकर के जरिए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
जिला-वार पदों में बलौदाबाजार-भाटापारा 5, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 15, गरियाबंद 15, धमतरी 4, महासमुंद 5, दुर्ग 3, बालोद 15, बेमेतरा 15, राजनांदगांव 8, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 15, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 10, कबीरधाम 10, कोंडागांव 2, उत्तर बस्तर कांकेर 10, नारायणपुर 2, सुकमा 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 5, मुंगेली 5, कोरबा 7, रायगढ़ 6, जांजगीर-चांपा 7, सक्ती 10, बलरामपुर-रामानुजगंज 10, जशपुर 8, कोरिया 2 तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 4 पद शामिल हैं,
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त रिक्त पदों पर भर्ती प्रचलित आरक्षण एवं भर्ती नियमों के मुताबिक आवश्यक कार्रवाई करते हुए की जाएगी. भर्ती संबंधी प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल के जरिए संचालित होगी।यह स्वीकृति वित्त विभाग की फाइल क्रमांक ESTB/24725/2026-FINANCE, तारीख 4 सितंबर 2026 के आधार पर प्रदान की गई है. आदेश छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव धनंजय नेताम के हस्ताक्षर से जारी हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?