प्रिंसिपल से नाराज बच्चियां कलेक्टर से मिलने विद्यालय से पैदल तय कर रही 30 किमी की दूरी, बच्चियों के साथ चल रहे एसी ट्रायबल, वीडियो जमकर वायरल

Upset with their principal, schoolgirls are walking 30 km from their school to meet the District Collector; an Assistant Commissioner (Tribal Affairs) is accompanying them, and the video has gone viral.

प्रिंसिपल से नाराज बच्चियां कलेक्टर से मिलने विद्यालय से पैदल तय कर रही 30 किमी की दूरी, बच्चियों के साथ चल रहे एसी ट्रायबल, वीडियो जमकर वायरल

सरगुजा : छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के आवासीय विद्यालयों के हालात कुछ ठीक नहीं है. बतौली ब्लॉक के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की बेटियां प्रिंसिपल के कामकाज से नाराज होकर अपना दर्द सुनाने पैदल अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय के लिए कूच कर दिया है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक 12 किलोमीटर की दूरी बेटियों ने तय कर ली है. आलम यह कि विभाग के आला अफसरों के मानमनौव्वल का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है और बेटियां पैदल चल रही हैं.
बतौली ब्लाक के शिवपुर एकलव्य विद्यालय की बेटियां विद्यालय यूनिफार्म में स्कूल से निकली और पैदल कूच कर दिया. शिवपुर से अंबिकापुर जिला मुख्यालय की दूरी तकरीबन 30 किलाेमीटर है. विद्यालय की बेटियां कतार में सड़क किनारे चलती हुई तकरीबन 12 किलाेमीटर की दूरी तय कर चुकी है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वायरल हो रहे वीडियो में विद्यालय की बेटियां सड़क किनारे चल रही है. एसी ट्रायबल ललित शुक्ला को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे सीधे उनके पास पहुंचे और पैदल चलने की जानकारी पूछी.
पैदल ना चलने की समझाइश दी. बस या अन्य साधनों से कलेक्टोरेट ले जाने की बात भी उन्होंने छात्राओं से कही। छात्राओं के गुस्सा का आलम ये कि वे एसी ट्रायबल से भी बात करने के लिए तैयार नहीं है और ना ही उनकी बात सुन रहीं हैं.
छात्राओं के साथ पैदल चल रहे एसी ट्रायबल
बस या अन्य साधनों से कलेक्टोरेट जाने से इंकार करने के बाद एसी ट्रायल ललित शुक्ला भी छात्राओं के साथ पैदल चलते दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ विभाग के एक दो स्टाफ भी नजर आ रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?