मातम में बदली दीपावली त्यौहार की खुशियां, महानदी किनारे युवक ने की आत्महत्या, गांव में मचा हड़कंप, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

Diwali festivities turn to mourning as a young man dies by suicide along the banks of the Mahanadi River; the incident has caused a stir in the village. The reason remains unknown, and the police have launched an investigation.

मातम में बदली दीपावली त्यौहार की खुशियां, महानदी किनारे युवक ने की आत्महत्या, गांव में मचा हड़कंप, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम डाभा से दिवाली की त्यौहार पर एक दुखद खबर आई है. महानदी किनारे इमली के पेड़ पर एक 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. आत्म्म्हत्य का कारण फिलहाल अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डाभा निवासी मृतक नागेंद्र उर्फ गोलू निषाद पिता सालिक निषाद उम्र 34 साल का शव आज दोपहर करीब 2 बजे महानदी किनारे स्थित बसान इमली के पेड़ पर मिला. बताई जा रहां है कि डाभा निवासी नागेंद्र निषाद साड़ी को फाड़कर फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया.
बता दें कई आत्महत्या के पीछे की वजह भी अज्ञात है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. अब सभी की नजर पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे घटना की असल व्झ्ह  का खुलासा हो सकेगा.
आखिर 34 वर्षीय नागेंद्र उर्फ गोलू निषाद ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसके पीछे क्या वजह रही? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच संबंधी जानकारी का इंतजार है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb