खदान में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर गाली-गलौज और धारदार हथियार से जानलेवा हमला, मां भी घायल, जांच में जुटी पुलिस

A young man was subjected to verbal abuse and a life-threatening attack with a sharp-edged weapon after he objected to the use of abusive language at a mine; his mother was also injured, and the police have launched an investigation.

खदान में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर गाली-गलौज और धारदार हथियार से जानलेवा हमला, मां भी घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पत्थर खदान में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. उतई थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली में सोमवार शाम गहरी खदान के पानी में डूबने से 37 साल के युवक की मौत हो गई. युवक नहाने के लिए खदान में उतरा था. लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और गहरे हिस्से में चला गया. खबर मिलने के बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव बाहर निकाला.
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खोपली के नहर पारा स्थित पत्थर खदान में सोमवार शाम प्रेम प्रकाश उम्र 37 साल नहाने के लिए पहुंचा था. वह खदान में उतरकर नहा रहा था. इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. खदान में पानी की गहराई ज्यादा होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी डूबने से मौत हो गई.
55 फीट गहरे पानी में चला रेस्क्यू ऑपरेशन
ह्हद्से की खबर सोमवार शाम करीब चार बजे जिला कंट्रोल रूम दुर्ग को मिली. खबर मिलते ही जिला सेनानी और जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर एसडीआरएफ दुर्ग की रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. मौके पर पहुंची टीम ने खदान में युवक की तलाश शुरू की. खदान में करीब 55 फीट गहरे पानी में तलाशी अभियान चलाया. करीब दो घंटे तक लगातार तलाश करने के बाद शाम छह बजे युवक का शव बरामद किया गया. गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद उसकी पहचान ग्राम खोपली निवासी प्रेम प्रकाश के रुप में की गई.
पुलिस को सौंपा गया शव
रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद मौके पर मौजूद उतई थाना की मचांदुर चौकी पुलिस को शव सौंप दिया गया. पुलिस ने पंचनामा और मर्ग जांच सहित आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद ग्राम खोपली में शोक का माहौल है. नहाने के लिए खदान में उतरे युवक की इस तरह मौत होने से गांव के लोग दुखी हैं. करीब 55 फीट गहरे पानी में डूबने से हुए इस हादसे ने पत्थर खदान में मौजूद गहरे पानी के खतरे को सामने ला दिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb