दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र और बेटी की गई जान, मची चीख पुकार, धनतेरस की खुशियों पर पसरा मातम
Tragic road accident: A speeding truck collided with a motorcycle, claiming the lives of a father, his son, and his daughter; cries of anguish erupted, and the joy of Dhanteras turned into deep mourning.
बलौदाबाजार/रवान : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक परिवार बलौदाबाजार पोस्ट ऑफिस से पैसे निकालने आया हुआ था. काम पूरा होने के बाद तीनों मोटरसाइकिल से अपने गांव खैरताल वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ग्राम रवान में मंसा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक नम्बर CG08 AX 6011 और मोटरसाइकिल नम्बर MP 18M 1744 के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को ट्रक सहित थाना भाटापारा ग्रामीण में हिरासत में रखा गया है. वहीं, तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाए गए.
हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के नाम:
1. निहारिका ध्रुव पिता रामचंद्र ध्रुव उम्र 16 साल
2. रामचंद्र ध्रुव उम्र 39 साल
3. टोमेश ध्रुव पिता रामचंद्र ध्रुव उम्र 12 साल
तीनों मृतक ग्राम खैरताल, थाना भाटापारा ग्रामीण के निवासी थे. इस दर्दनाक हादसे से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



