हड़ताली पटवारियों के खिलाफ विष्णुदेव साय सरकार का सख्त एक्शन, 128 के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई, 14 पटवारी को किया सस्पेंड
Vishnudeo Sai government takes strict action against striking Patwaris: 'break-in-service' proceedings initiated against 128, while 14 Patwaris have been suspended.
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में पटवारियों की हड़ताल जारी है. 13 अक्टूबर से चल रही इस हड़ताल में जिले के 133 पटवारी शामिल हैं. जबकि 17 पटवारी काम पर हाजिर हैं. भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में पटवारियों के कुल 200 पद स्वीकृत हैं. जिनमें से 150 पदों पर नियुक्तियां हैं.
हड़ताल पर गए सभी 133 पटवारियों को प्रशासन की तरफ़ से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे. इसके बावजूद अब तक किसी भी पटवारी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है. प्रशासन ने बुधवार काे नियमानुसार 128 पटवारियों के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की है.
इसके अलावा हड़ताल के दौरान 14 पटवारियों को सस्पेंड किया गया है. जबकि तीन पटवारी हड़ताल शुरू होने से पहले से ही सस्पेंड हैं. हड़ताल में शामिल पटवारियों को अक्टूबर का वेतन भी जारी नहीं किया गया है.
हड़ताल में शामिल होकर शासकीय कार्यों से गैरहाजिर रहने वाले जशपुर, मनोरा और दुलदुला विकासखंड के कुल 36 पटवारियों की अनुपस्थिति अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस’ (सेवा में व्यवधान) मान्य किया गया है. इनमें जशपुर के 15, मनोरा के 14 और दुलदुला के 7 पटवारी शामिल हैं. वहीं पत्थलगांव विकासखंड में भी हड़ताल पर गए पटवारी के खिलाफ ‘नो वर्क, नो पेमेंट’ के साथ सर्विस ब्रेक की कार्रवाई की गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



