तीन महीने से नहीं मिल रहा राशन, अधिकारी की अनुपस्थिति पर बढ़ा आक्रोश, विभागीय उदासीनता का आरोप, खाद्य अधिकारी के चैंबर में धरने पर बैठे नेता और ग्रामीण

Ration not available for three months, anger grows over officer's absence, departmental indifference alleged, leaders and villagers sit on dharna in the food officer's chamber

तीन महीने से नहीं मिल रहा राशन, अधिकारी की अनुपस्थिति पर बढ़ा आक्रोश, विभागीय उदासीनता का आरोप, खाद्य अधिकारी के चैंबर में धरने पर बैठे नेता और ग्रामीण

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में राशन घोटाला सामने आया है. तीन महीने से ग्रामीणों को पीडीएस के तहत राशन दुकानों से चावल का वितरण नहीें किया जा रहा है. खाद्य विभाग के अफसरों की बेपरवाही से ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया है. ग्रामीणों व नेताओं ने खाद्व अधिकारी के चेंबर में धरना दे दिया है.
तीन महीने से नहीं मिला राशन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण गरीब परिवारों को पिछले तीन महीनों से राशन नहीं मिल पा रहा है. जिससे उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
अधिकारी की अनुपस्थिति पर बढ़ा आक्रोश
अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जब खाद्य अधिकारी से मिलने की कोशिश की तो वे कार्यालय में मौजूद नहीं मिले. इससे नाराज होकर नेताओं और ग्रामीणों ने उनके चैंबर में ही बैठकर धरना शुरू कर दिया.
धरने में कई जनप्रतिनिधि शामिल
धरने में नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह, जनपद सदस्य अनिल खुटे, सरपंच जजमान, पार्षद विनोद उर्रे, हेमंत शाहनी, कमल किशोर चंद्रा, बबलू मारवा और खगेश बरेठ सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे.
विभागीय उदासीनता का आरोप
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. अधिकारियों की लापरवाही के कारण हितग्राहियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है.
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही राशन वितरण शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राशन गरीबों का अधिकार है और इसे समय पर देना प्रशासन की जिम्मेदारी है.
शहरी क्षेत्रों में भी समस्या
नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने बताया कि यह समस्या सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं है. बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी फैली हुई है. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में ऐसी स्थिति बनी हुई है. जहां लोगों को राशन को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन संबंधित विभाग की गंभीरता समझ से परे है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t