नाली में मिला 6 दिन से लापता 25 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, आधार कार्ड से हुई पहचान, हत्या या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस
Body of 25-year-old man, missing for six days, found in a drain; incident sparks sensation in the area; identified via Aadhaar card; murder or something else? Police investigating.
रायपुर : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना अंतर्गत अनुपम नगर इलाके में नाली के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की खबर पर पहुँची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला. मृतक के पास से मिले पहचान दस्तावेजों ( आधार कार्ड) के आधार पर उसकी पहचान बलौदाबाजार जिले के डोटोपार निवासी 25 वर्षीय रामगोपाल बांधे पिता: चंद्रराम बांधे) के रूप में की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रामगोपाल बांधे, पिता चंद्रराम बांधे, निवासी डोटोपार, जिला बलौदाबाजार का रहने वाला युवक रायपुर में पाण्डेय सिक्योरिटी कंपनी में काम करता था. 27 सितंबर को तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे. इसी दौरान वह श्रीराम नगर के पास वाहन से उतरकर कहीं चला गया.
रामगोपाल के भाई उमेश बांधे ने उसके लापता होने की खबर खम्हारडीह थाने में दी थी. पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 71/26 दर्ज किया था. अब शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस शव मिलने के हालात और मौत की वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



