युवाओं को सीधे नौकरी पाने का सुनहरा मौका, धमतरी में 15 अप्रैल को रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरुरी, जानिए डिटेल

Golden opportunity for youth to get direct employment, employment fair to be held in Dhamtari on 15th April, recruitment for 200 posts, online registration required, know details

युवाओं को सीधे नौकरी पाने का सुनहरा मौका, धमतरी में 15 अप्रैल को रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरुरी, जानिए डिटेल

धमतरी : धमतरी जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से 15 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस मेले में निजी कंपनियों द्वारा कई पदों पर भर्ती की जाएगी. जिससे युवाओं को सीधे नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा.
सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी से मिली जानकारी के मुताबिक रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले पंजीयन करना जरुरी है. इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन लिंक https://forms.gle/DCxRYF5rgLk7VE558 के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98267-70656 पर संपर्क किया जा सकता है.
रोजगार मेले में कुल 200 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें क्लाइंट डिलाइट एग्जीक्यूटिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50-50 पद तथा सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के 100 पद शामिल हैं. सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया स्थल पर ही आयोजित की जाएगी.
कलेक्टर एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के अध्यक्ष अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वर्तमान एवं पूर्व छात्रों को रोजगार मेले की जानकारी देकर ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित करें. साथ ही, इच्छुक युवाओं की सूची निर्धारित समय-सीमा में लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं. यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका साबित होगा. जहां उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार हासिल करने का सीधा मंच मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t