6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, तेज दर्द और ब्लीडिंग के बाद बिगड़ी तबीयत, बच्ची ने पिता को बताया- अंकल ने प्राइवेट पार्ट टच किया, मकान मालिक दिलावर गिरफ्तार
6-year-old girl raped; condition deteriorated following severe pain and bleeding. The child told her father that an 'uncle' had touched her private parts; the landlord, Dilawar, has been arrested.
दुर्ग/खुर्सीपार : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मकान मालिक ने 6 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जबरन टच किया. घटना के बाद तेज दर्द और ब्लीडिंग होने से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई. परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए. जहां जांच के बाद निजी अंग से छेड़छाड़ की जानकारी हुई. पूछताछ के बाद बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी कि अंकल ने जबरदस्ती पकड़कर बैड टच किया. माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की. अब पुलिस ने FIR दर्ज कर 45 साल के आरोपी दिलावर यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, 2021 से बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी दिलावर के मकान में ही किराए से रहती थी. आरोप है कि दिलावर लंबे समय से बच्ची पर बुरी नजर रखता था. परिजनों के मुताबिक आरोपी ने पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी. लेकिन वह अपने प्रयास में कामयाब नहीं हो सका.
2 अक्टूबर को फिर उसने बच्ची के प्राइवेट पार्ट को टच कर दरिंदगी की. घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को शक हुआ. उसे फौरन डॉक्टर के पास ले जाया गया. जहां जांच में यौन अपराध की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने पुलिस को खबर दी.
पिता ने बताया कि मैं 2 अक्टूबर की रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच फोटोकॉपी की दुकान से कुछ काम करवाकर घर पहुंचा था. घर आते ही मेरी 6 साल की बेटी ने बताया कि उसे पैर के पास दर्द हो रहा है. जब मैंने उससे पूछा और चेक किया तो उसने इशारे से बताया कि यूरिन वाली जगह पर दर्द हो रहा है.
शुरुआत में हमें लगा कि शायद उसे पथरी की कोई समस्या होगी. उसी वजह से दर्द हो रहा होगा. इसके बाद जब हमने बच्ची का अंडरवियर नीचे करके देखा तो उसमें खून लगा था. कॉटन से साफ करने के बाद भी काफी ब्लीडिंग हो रही थी. मुझे शक हुआ कि मामला सामान्य नहीं है. मैंने पहले से ही अपनी बच्ची को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाकर रखा था.
उसे बताया था कि अगर कोई सीने, हाथ या कमर समेत शरीर के किसी हिस्से को गलत तरीके से छुए तो इसकी जानकारी मम्मी या पापा को देनी है. जब मैंने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि एक अंकल ने उसे बुलाया था. वह उनके साथ खेल रही थी. इस दौरान उन्होंने उसका हाथ पकड़ा और नीचे की तरफ हाथ लगाया.
बच्ची ने बताया कि जब उसने वहां से भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे गोद में बैठा लिया. इसके बाद वह रोने लगी. वहां कुछ महिलाएं बैठी थीं. उन्होंने बच्ची से पूछा कि वह क्यों रो रही है. इसके बाद आरोपी ने उसे जाने दिया. जिस व्यक्ति पर मेरी बच्ची के साथ गलत हरकत करने का आरोप है. उसका नाम दिलावर यादव है
वह मकान मालिक है और हम साल 2021 से उसके मकान में रह रहे हैं. उसकी उम्र करीब 45 साल से ज्यादा है. इससे करीब 2-3 साल पहले होली के समय एक घटना हुई थी. जिसे मैंने उस समय ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया. उस दौरान उसके कुछ दोस्त मेरे कमरे में आ गए थे और मेरी पत्नी को रंग लगाया था. इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था.
आरोपी के शराब पीने और कुछ हरकतों को लेकर मुझे पहले से आपत्ति थी. लेकिन मैंने उन बातों को नजरअंदाज कर दिया था. इस बार मामला मेरी बच्ची का है. इसलिए मैं चुप नहीं रहूंगा। मेरी बेटी KG-2 में पढ़ती है.
घटना के बाद मैंने फौरन उसकी जांच कराई और फिर पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है. मुझे उम्मीद है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. मैं अपनी बच्ची के लिए इन्साफ मिलने तक पीछे नहीं हटूंगा.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
परिजनों की शिकायत के आधार पर खुर्सीपार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपी को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस घटना के बारे में बच्ची और परिजनों से जानकारी जुटा रही है. साथ ही मेडिकल जांच और बाकी सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



