खुद को गृह मंत्री का पीए बताकर सरकारी नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर 15 लोगों से 25 लाख की ठगी, पुलिस ने 2 शातिर ठगों को किया गिरफ्तार

Two cunning fraudsters arrested for swindling ₹25 lakh from 15 people by posing as the Home Minister's PA and promising government jobs and transfers.

खुद को गृह मंत्री का पीए बताकर सरकारी नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर 15 लोगों से 25 लाख की ठगी, पुलिस ने 2 शातिर ठगों को किया गिरफ्तार

रायपुर : सरकारी नौकरी लगाने और ट्रांसफर कराने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली लोगों से संपर्क वाला बताकर लोगों को झांसे में लिया. इनमें से एक आरोपी ने खुद को गृह मंत्री का निजी सहायक होने की झूठी पहचान बताकर भी लोगों से रकम ली.
मिली जानकारी के मुताबिक के मुताबिक प्रार्थी बोस्टो तांडी ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी आदित्य मोहन पंडा और संतराम यादव ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके एवज में 70 हजार रुपये लिए. रकम लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगाई गई. शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने दुसरे लोगों से भी नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लिए हैं.
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में सिविल लाइन पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों से डिटेल पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने आदित्य मोहन पंडा पिता अनिल पंडा उम्र 23 साल वर्तमान पता कमल विहार, रायपुर और संतराम यादव पिता बलराम यादव उम्र 38 साल निवासी हिमालया हाइट्स, देवपुरी, रायपुर को हिरासत में लिया.
पूछताछ में आरोपियों ने अब तक करीब 15 लोगों से तकरीबन 25 लाख रुपये लेने की बात कबूल की है. आरोपियों ने नौकरी लगाने के साथ-साथ ट्रांसफर कराने के नाम पर भी लोगों से रकम लेने की बात सामने आई है. पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है. जिससे ठगी के अन्य मामलों और पीड़ितों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.
इस मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 528/2026, धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही है.
आरोपी
आदित्य मोहन पंडा पिता अनिल पंडा उम्र 23 साल वर्तमान पता कमल विहार, रायपुर
संतराम यादव पिता बलराम यादव उम्र 38 साल निवासी हिमालया हाइट्स, देवपुरी, रायपुर
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb