नाबालिग लड़की को घर से ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध, पुराने बस स्टैंड से मिली पीड़िता, पूछताछ में सामने आया मामला, 22 वर्षीय आरोपी डीजेवर गिरफ्तार
22-year-old DJ operator arrested for taking a minor girl from her home and engaging in sexual relations; victim found at the old bus stand; incident came to light during questioning.
कोंडागांव : कोंडागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग को घर से ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 22 साल का आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान भेलावापदर पारा निवासी डीजेवर गौतम उर्फ राजपूत के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आलवेडा पारा निवासी एक पिता ने 5 अक्टूबर को कोंडागांव थाने पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि रात करीब एक बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को घर से अपने साथ ले गया है.
शिकायत के आधार पर कोंडागांव पुलिस ने अपराध क्रमांक 311/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला कायम किया और नाबालिग की तलाश शुरु कर दी. कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने नाबालिग की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पतासाजी शुरु की.
पुलिस की लगातार तलाश के बाद 5 अक्टूबर को ही नाबालिग को कोंडागांव के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र से बरामद कर लिया गया. नाबालिग को सुरक्षित बरामद करने के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े संदिग्ध युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और मामले की डिटेल जांच शुरु की.
जांच के दौरान नाबालिग के बयान और मिले सबूतों के आधार पर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई. इसके बाद पहले से दर्ज मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं. पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2)(ड) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई की.
जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने भेलावापदर पारा निवासी 22 साल के डीजेवर गौतम उर्फ राजपूत को आरोपी बनाया. आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसे 6 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी की खबर आरोपी के परिजनों को भी दी गई.
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है. कोंडागांव पुलिस ने बताया कि महिला और बाल अपराध से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



