आइडिया टावर के टॉप पर चढ़ी अर्धनग्न महिला, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, नगर में मचा हड़कंप, स्टंट देखने उमड़ी सैकड़ों की भीड़, खुली व्यवस्था की पोल

Semi-clad woman climbs atop Idea tower; high-voltage drama unfolds for hours, causing a stir in the city; hundreds gather to watch the stunt, exposing the lack of security measures.

आइडिया टावर के टॉप पर चढ़ी अर्धनग्न महिला, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, नगर में मचा हड़कंप, स्टंट देखने उमड़ी सैकड़ों की भीड़, खुली व्यवस्था की पोल

बिलासपुर/तखतपुर : छत्तीसगढ़ के तखतपुर नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित मोबाइल टावर पर एक महिला अचानक 100 फीट से ज्यादा ऊंचाई तक चढ़ गई. महिला को टावर के ऊपर देखकर आसपास के लोगों की सांसें थम गईं. देखते ही देखते मौके पर बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए.
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर नगर के बीच स्थित आइडिया टावर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी और कौतूहल का माहौल बन गया. जब करीब 25-30 साल की एक महिला अचानक टावर पर चढ़ गई. देखते ही देखते महिला करीब 50 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गई और बाद में टावर के टॉप पर जाकर खड़ी हो गई.
चश्मदीदों के मुताबिक महिला काफी देर से टावर पर ही चढ़ी रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती पिछले दो दिनों से तखतपुर क्षेत्र में घूम रही थी. महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. महिला की हालत को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के सामने उसे सुरक्षित नीचे उतारना चुनौती बन गया. महिला टावर पर क्यों चढ़ी और उसका मकसद क्या था. यह फिलहाल साफ नहीं हो सका है.
बिजली सप्लाई बंद, रेस्क्यू की तैयारी
मामले की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी सतीश साहू ने बताया कि महिला के मोबाइल टावर पर चढ़ने की खब्त मिली थी. जिसके बाद फौरन पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया गया. महिला टावर के सबसे ऊपरी हिस्से में पहुंच गई. वहां वह काफी ऊंचाई पर खड़ी होकर अलग-अलग तरह की गतिविधियां करती नजर आई.
महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आ रही है. जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में बहुत सावधानी बरती गई. सुरक्षा के मद्देनजर बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली सप्लाई बंद करा दी गई. वहीं, संबंधित मोबाइल टावर कंपनी के कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया.
टूटी घेराबंदी ने खोली टावर कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल
महिला के टावर पर चढ़ने की घटना ने मोबाइल टावर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि टावर परिसर की सुरक्षा के लिए लगाई गई घेराबंदी कई जगह से टूट चुकी है. इसके चलते कोई भी इंसान आसानी से टावर परिसर में प्रवेश कर सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटी हुई घेराबंदी सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि जानवरों के लिए भी खतरा बनी हुई है. सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की वजह से टावर परिसर तक आम लोगों की पहुंच आसान हो गई है. महिला के 100 फीट से ज्यादा ऊंचे टावर पर चढ़ने की घटना ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमियों को उजागर कर दिया है. फिलहाल पुलिस, बिजली विभाग और टावर कंपनी की टीम महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी हुई है. मौके पर लोगों की भीड़ जमा है और सभी की नजर रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb