शराबी बेटे को बचाने मां पहुंची थाना, हंगामा कर आरक्षक से मारपीट, पुलिसकर्मी के हाथ में आई चोट, पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A mother arrived at the police station to save her alcoholic son; she created a ruckus and assaulted a constable, injuring his hand. The police arrested both the mother and son and sent them to jail.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बालको नगर थाना परिसर में हंगामा करने और पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी महिला रानी यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
बेटे को थाने लाए जाने के बाद हुआ विवाद
पुलिसमिली जानकारी के मुताबिक यह 9 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे प्रार्थिया ईश्वरी राज पति विनोद कुमार मरावी ने बालकोनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने सहकर्मियों के साथ थाने में सरकारी काम कर रही थीं. इसी दौरान शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाते हुए एक बच्ची को टक्कर मारने के मामले में अजय यादव को थाने लाया गया.
पुलिस आरक्षक से मारपीट का आरोप
अजय यादव की मां रानी यादव भी थाने पहुंचीं और वहां विवाद करते हुए हंगामा करने लगीं. पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया. लेकिन वह नहीं मानीं. विवाद के दौरान महिला ने पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट की. जिससे आरक्षक के हाथ में चोट आई. इस घटना की वजह से थाना परिसर में सरकारी काम प्रभावित हुआ.
BNS की इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों के आधार पर जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की. मामले में थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 600/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 132, 121(1) और 221 में मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को महिला को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार अदालत के सामने पेश किया गया. जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



