मां-बेटे की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, प्रेम प्रसंग और रुपयों के लेनदेन के विवाद में उतारा मौत के घाट, आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Major breakthrough in the mother-son murder case: victims killed over a romantic affair and a financial dispute; accused boyfriend arrested, interrogation underway.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक शिक्षिका और उनके 18 साल के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में छात्र सुजल बरेठ का शव मिला. इसके बाद पुलिस ने बिश्रामपुर के केशवनगर स्थित उसके घर की जांच की. जहां उसकी मां रजनी बरेठ भी मृत पाई गईं. पुलिस की जांच में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया है. पुलिस ने संदेही कथित प्रेमी को हिरासत में लिया है. घटना जयनगर और बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की है.
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि रजनी का युवक से प्रेम संबंध था और उसका उनके घर आना-जाना था. कुछ महीने पहले रजनी ने 20 लाख रुपए का लोन लिया था. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है. हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की वजह और आरोपी की भूमिका की पुष्टि नहीं की है.
वहीं, स्टूडेंट सुजल बरेठ कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ता था. उसकी मौत से कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में शोक का माहौल है. स्कूल प्रबंधन ने श्रद्धांजलि के तौर पर एक दिन की छुट्टी घोषित की है. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से लगी ग्रामीण सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था. उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे. आशंका थी कि युवक की हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे फेंका गया है.
पहचान नहीं होने की वजह से शव को विश्रामपुर मॉर्च्युरी भेज दिया गया था. इसके बाद मृतक की पहचान बिश्रामपुर के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के छात्र सुजल बरेठ उम्र 18 साल के रूप में हुई. सुजल की पहचान होने के बाद पुलिस को पता चला कि उसकी स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी है.
पुलिस देर रात सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा मिला. उसकी मां का भी पता नहीं चल रहा था. बिश्रामपुर पुलिस ने सुजल के परिचितों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा. अंदर बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेठ उम्र 40 साल की लाश भी संदिग्ध हालत में मिली.
रजनी बरेठ बेलटिकरी के सैकारी स्कूल में टीचर थी. पति से 5 साल पहले तलाक के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ केशवनगर में किराए के मकान में रहती थी. वह मूल रूप से जांजगीर की रहने वाली थीं. पुलिस की पूछताछ में उनके एक युवक के साथ प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि युवक का उनके घर आना-जाना था. रजनी की तरफ से कुछ महीने पहले 20 लाख रुपए का लोन लिए जाने और इसी रकम को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



