घर में गर्लफ्रेंड लाने पर विवाद, सगे चाचा भतीजे को सीने में सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, मर्डर का आरोपी धनीराम गिरफ्तार

Biological uncle stabs nephew in the chest with a vegetable knife, exits the room carrying the blood-stained weapon; accused arrested while fleeing after the murder.

घर में गर्लफ्रेंड लाने पर विवाद, सगे चाचा भतीजे को सीने में सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, मर्डर का आरोपी धनीराम गिरफ्तार

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. लिंगियाडीह के अपोलो चौक इलाके में घरेलू विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया कि एक युवक की जान चली गई. अपने ही भतीजे की हत्या के मामले में सगे चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक घर में महिला मित्र को लाने की बात को लेकर चाचा और भतीजे के बीच अक्सर विवाद होता था. 12 अक्टूबर की देर रात भी इसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने कथित तौर पर सब्जी काटने वाले धारदार हथियार से अमित के सीने पर वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल अमित को सिम्स अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
12 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:50 बजे घर में अचानक रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए. इसी दौरान रवि निषाद अपने बड़े भाई मीठालाल के कमरे की ओर पहुंचा। वहां उसने धनीराम निषाद उर्फ कुदन को हाथ में खून से सना धारदार हथियार लेकर कमरे से बाहर निकलते देखा.
जब कमरे के अंदर जाकर देखा गया तो अमित निषाद लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था. उसके सीने पर गंभीर चोट के निशान थे. घर के भीतर का यह नजारा देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल अमित को 108 एम्बुलेंस के जरिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक अमित निषाद अपनी गर्लफ्रेंड को अक्सर घर लेकर आता था. जिसका आरोपी चाचा धनीराम निषाद विरोध करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होने की जानकारी मिली है. घटना वाली रात भी इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई. जिसके बाद मामला हिंसक हो गया.
विवाद के दौरान आरोपी ने सब्जी काटने वाले धारदार हथियार से अमित के सीने पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. हालांकि वारदात से जुड़ी परिस्थितियों और विवाद के पूरे घटनाक्रम की जांच कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है.
पुलिस ने मौके का मुआयना फोरेंसिक टीम, एफएसएल टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मौजूदगी में कराया. परिजनों और गवाहों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई. वारदात के बाद आरोपी भागने की फिराक में था. लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.
सरकंडा पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 1476/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) में हत्या का जुर्म दर्ज किया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की. घटना में इस्तेमाल किया गया सब्जी काटने वाला धारदार हथियार भी जब्त किया गया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनीराम निषाद उर्फ कुदन, उम्र 38 वर्ष, पिता मनीराम निषाद, निवासी अपोलो चौक, लिंगियाडीह, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
एक ही परिवार के भीतर हुए इस खूनी घटनाक्रम ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. जिस विवाद को बातचीत से सुलझाया जा सकता था. वह कथित तौर पर हिंसा में बदल गया और एक युवक की जान चली गई. अमित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
सरकंडा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार जब्ती के साथ मामले में कार्रवाई की है. अब आगे की कानूनी प्रक्रिया में घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों, गवाहों के बयानों और जांच के निष्कर्षों की अहम भूमिका रहेगी.
आरोपी
धनीराम निषाद उर्फ कुदन पिता मनीराम निषाद उम्र 38 साल निवासी अपोलो चौक, लिंगियाडीह, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
 ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb