किचन की पाइपलाइन से निकला 7 फीट लंबा विशाल अजगर, चूहों का शिकार कर घुसा था अंदर, खेत में दिखा मगरमच्छ, किसान के उड़े होश, मचा हड़कंप

A 7 feet long huge python came out of the kitchen pipeline it had entered after hunting rats crocodile was seen in the field farmer was shocked panic ensued

किचन की पाइपलाइन से निकला 7 फीट लंबा विशाल अजगर, चूहों का शिकार कर घुसा था अंदर, खेत में दिखा मगरमच्छ, किसान के उड़े होश, मचा हड़कंप

किचन की पाइपलाइन से निकला 7 फीट लंबा विशाल अजगर, चूहों का शिकार कर घुसा था अंदर

कोरबा : कोरबा जिले के पंप हाउस कॉलोनी में एक घर की किचन पाइप लाइन में पानी रुकने की समस्या से परिवार परेशान था. प्लंबर को बुलाने के बाद जब पाइप की जांच की गई. तो अंदर 6 से 7 फीट लंबा अजगर फंसा हुआ मिला। चूहों का शिकार कर अजगर पाइप में बैठा हुआ था.
रेस्क्यू टीम जितेंद्र सारथी और किंग कोबरा प्रोजेक्ट के मयंक बागची के नेतृत्व में 2 घंटे के ऑपरेशन के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला गया. स्नेक रेस्क्यू टीम ने बताया कि अजगर ने तीन बड़े चूहे खाए थे. अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

खेत में मिला मगरमच्छ, किसान के उड़े होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यु

कोरबा : पाली इलाके में एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। बतरा गांव के समीप खेत में करीब 2 मीटर लंबे मगरमच्छ को देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जैसे ही मगरमच्छ की खबर इलाके में फैली इसे देखने लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा.
बता दें कि पूरा मामला जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर पाली ब्लॉक के बिजराभौना गांव का है. जहां किसान राजकुमार यादव सुबह के वक्त अपने खेत पहुंचा। जहां काम करने के दौरान उसे फसलों के बीच से कुछ हलचल दिखाई दी. किसान ने जब पास जाकर देखा तो खेत में विशालकाय मगरमच्छ मिला। जिसे देखकर पहले तो किसान हैरत में पड़ गया. फिर जब उसे कुछ समझ नहीं आया. तो वह खेत से चिल्लाते हुए भागा। इस घटना की खबर  मिलते ही मौके पर वन अमला पहुंचा और मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया। और उसे खुटाघाट जलाशय में छोड़ दिया गया. बता दें कि पूर्व में भी इस क्षेत्र में मगरमच्छ आने की घटना हो चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb