गुड़ में वजन बढ़ाने और कलर लाने मिला रहे जानलेवा पत्थर पावडर, 28 लाख का 310 क्विंटल डस्ट जब्त, कबीरधाम की मां दुर्गा गुड़ उद्योग फैक्ट्री सील

Deadly stone powder mixed in jaggery to increase its weight and bring color, 310 quintals of dust worth 28 lakh seized, Maa Durga Jaggery Industry Factory of Kabirdham sealed

गुड़ में वजन बढ़ाने और कलर लाने मिला रहे जानलेवा पत्थर पावडर, 28 लाख का 310 क्विंटल डस्ट जब्त, कबीरधाम की मां दुर्गा गुड़ उद्योग फैक्ट्री सील

कबीरधाम : पनीर, दूध, मसाले, तेल या घी में मिलावट का खेल पुराना है. इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ में पहली बार गुड़ में स्टोन का डस्ट (पावडर) मिलाने का गोरखधंधा सामने आया है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कबीरधाम के जंगलपुर से 23 क्विंटल मिलावटी गुड़ तथा 310 क्विंटल स्टोन पावडर बरामद किया गया है.
मिलावट का यह खेल गुड़ का वजन और शीरा बढ़ाने के लिए किया जाता था. बरामद किए गए गुड़ और 620 बोरी में भरे स्टोन पावडर की कीमत 28 लाख 37 हजार रुपए आंकी गई है. मां दुर्गा गुड़ उद्योग हलधर चंद्रवंशी की है जो काफी समय से ज्यादा कमाई के लिए लोगों के किडनी को डैमेज करने वाला गुड़ तैयार कर बाजार में खपाता था.
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम को खबर मिली कि गुड़ में मिलावट किया जा रहा है. इस आधार पर उनके द्वारा इससे संबंधित उद्योग पर नजर रखी जा रही थी. राज्य में छोटे-बड़े करीब छह सौ गुड़ उद्योग हैं. जिसमें से चार सौ का संचालन कबीरधाम जिले में किया जाता है.
खबर के आधार पर विभागीय टीम ने मां दुर्गा गुड़ उद्योग जंगलपुर तहकुंडा में छापेमारी की. उस वक़्त वहां गुड़ बनाने काम काम चल रहा था और मिलावट का खेल भी जारी था. जांच टीम को फैक्ट्री में 620 बोरियों में भरा सफेद पावडर मिला. जो मार्बल के कटिंग के दौरान इकठ्ठा किया जाता है. इसके अलावा फैक्ट्री में पीपे में भरकर रखे 23 क्विंटल गुड़ भी मिला. जिसे जब्त किया गया है और जांच के लिए सैंपल लिया गया है.
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि प्रदेश में गुड़ में मिलावट का यह पहला मामला सामने आया है. गुड़ का वजन बढ़ाने और शीरा के साथ चमक बढ़ाने के लिए उसमें सफेद पावडर मिलाया जाता था. जिसे उत्तरप्रदेश से मंगाया जाता था.
डीके अस्पताल के उपअधीक्षक डॉ. हेमंत शर्मा बताया कि स्टोन पावडर सीधे-सीधे किडनी को प्रभावित करता है. खाद्य पदार्थ के लगातार सेवन के दौरान यह जाकर किडनी में जम जाता है. जिससे उसकी क्षमता प्रभावित होती है. इसके अलावा इसका उपयोग अन्य तरह की बीमारियों की वजह भी बन जाता है.
छत्तीसगढ़ का कबीरधाम जिला प्रदेश का गुड़ और शक्कर हब है। यहां पर बड़ी तादाद में गन्ना उत्पादन होता है. इसके साथ ही यहां पर 400 से ज्यादा गुड़ फैक्ट्रियां और दो सहकारी शक्कर कारखाना है. न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी यहां से गुड़ और शक्कर का निर्यात होता है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI