कॉलेज से पैदल घर जा रही तीन छात्राओं को तेज रफ्तार Kia कार ने रौंदा, मची अफरा-तफरी, एक छात्रा की हालत नाजुक, रायपुर रेफर, हादसा CCTV में कैद

Three female students walking home from college were struck by a speeding car, causing chaos; one student is in critical condition and has been referred to Raipur—the incident was captured on CCTV.

कॉलेज से पैदल घर जा रही तीन छात्राओं को तेज रफ्तार Kia कार ने रौंदा, मची अफरा-तफरी, एक छात्रा की हालत नाजुक, रायपुर रेफर, हादसा CCTV में कैद

गरियाबंद : गरियाबंद कॉलेज से पैदल घर लौट रही तीन छात्राओं को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. हादसे में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. हादसे के बाद पुलिस ने कार और चालक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद शहर में पुराने एसपी कार्यालय के सामने दोपहर के समय तीन छात्राएं कॉलेज से छुट्टी के बाद पैदल अपने घर जा रही थीं. बताया जा रहा है कि छात्राएं सड़क किनारे से गुजर रही थीं, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं.
एक छात्रा की हालत नाजुक, रायपुर रेफर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायल छात्राओं को फौरन इलाज के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्रा की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया. अन्य घायल छात्राओं का भी इलाज किया गया.
CCTV में कैद हुआ हादसा
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है. जिसमें कार की टक्कर से छात्राओं के घायल होने की घटना कैद हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी और चिंता देखी जा रही है. पैदल चलने वाले लोगों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.
रायपुर निवासी बताया जा रहा कार चालक
बताया जा रहा है कि कार चालक रायपुर का निवासी है. हादसे की खबर मिलने के बाद गरियाबंद सिटी कोतवाली पुलिस ने कार सहित चालक को कब्जे में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजह का पता लगाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
इस हादसे ने शहर में सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कॉलेज से घर लौट रही छात्राओं के साथ हुई इस घटना ने परिवारों की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस जांच के बाद हादसे से जुड़ी डिटेल जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb