जमीन विवाद के चलते आपस में भिड़े दो गुट, 2 समुदाय के बीच भारी तनाव, गांव छावनी में तब्दील, बलवा की आशंका, एलर्ट मोड़ पर प्रशासन

Due to land dispute two groups clashed with each other huge tension between two communities village converted into cantonment fear of rebellion administration on alert

जमीन विवाद के चलते आपस में भिड़े दो गुट, 2 समुदाय के बीच भारी तनाव, गांव छावनी में तब्दील, बलवा की आशंका, एलर्ट मोड़ पर प्रशासन

महासमुंद : शहर से 7 किलो मीटर दूर ग्राम लफ़ीनखुर्द  गांव के दो समुदाय के बीच जमीन को जमकर विवाद लेकर हो रहा है. जिला पुलिस के आला अधिकारी और राजस्व विभाग के आला अधिकारी गांव में डटे हुए हैं. गांव छावनी बन गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद से करीब 7 किलो मीटर दूर लाफिंनखुर्द में राजस्व नक्शे की गलती के चलते गांव के ही दो समुदाय के बीच भारी विवाद हो गया है.
विवाद के चलते गांव में बलवा की आशंका भी बनी हुई है. जिला पुलिस और जिला प्रशासन को मामले की भनक लगते ही पुलिस विभाग के सैकड़ों सिपाही और आला अधिकारी राजस्व विभाग के SDM तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी गांव में डटे हुए हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि एक समुदाय के द्वारा वर्तमान घास जमीन पर अपने धर्म गुरु की स्तंभ आज लगा दिया गया है. जिसका विरोध वहां के दूसरे समुदाय के लोगों कर रहे हैं.
इस मामले की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस पहुंच गई और मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है. ग्राम के पटवारी ने बताया कि जिस जमीन पर एक समुदाय ने अपने धर्म गुरु का स्तंभ गड़ा दिया है. वह जमीन पुराने राजस्व रिकॉर्ड में पांच व्यक्तियों के नाम से जमीन बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb