मां ने नाराजगी के बाद छिपाया फोन, मोबाइल को लेकर भाई से झगड़ा, बहन ने लगाई फांसी, टॉयलेट में फंदे पर लटकी मिली छात्रा, पसरा मातम
After her mother expressed displeasure and hid her phone, a girl got into an argument with her brother over the device and subsequently died by hanging; the student was found suspended from a noose in the toilet, leaving everyone in deep mourning.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां कक्षा 9वीं की छात्रा ने मोबाइल को लेकर हुए विवाद में खुदकुशी कर ली है. उसकी लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है.
बाथरुम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान 17 साल की सानिया के रूप में हुई है. जो की अयोध्या पुरी बस्ती में रहती थी. आज उसकी लाश घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है.
भाई-बहन के बीच मोबाइल को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा कि सानिया और उसके भाई के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद उसकी मां ने मोबाइल को छिपा दिया था. इसी से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. इधर मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



