दीपावली की रात शराब के नशे में दामाद ने मामा ससुर पर टंगिया से किया हमला, बुजुर्ग रत्तीराम की मौत, ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा, आरोपी सुखराम गिरफ्तार
On the night of Diwali, an intoxicated son-in-law attacked his wife’s maternal uncle with an axe; the elderly man, Ratti Ram, died. Villagers restrained the accused, Sukhram, by tying him to a post, and he has since been arrested.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं. एक दामाद ने शराब के नशे में अपने मामा ससुर पर टंगिया से हमला कर दिया। इस हमले में 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई. वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर खूंटे से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया. दीपावली की रात हुई इस दर्दनाक वारदात से आड़ेझर गांव में शोक और दहशत का माहौल है. पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है. यह मामला महामाया थाना क्षेत्र के आडेझर गांव का है.
शराब के नशे में पत्नी से कर रहा था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक आडेझर निवासी 60 साल के रत्तीराम अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान रात करीब 12 से 1 बजे के बीच आरोपी सुखराम नेताम शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास में सो रहे अपने मामा ससुर रत्तीराम पर टंगिया से हमला कर दिया. हमले में गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई.
ग्रामीणों ने आरोपी को खूंटे से बांधा
हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर पहुंच गए. इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर खूंटे से बांध दिया और पुलिस को खबर दी.
जानकारी मिलने के बाद महामाया थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वारदात देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी सुखराम नेताम घर जमाई बनकर अपने ससुराल में ही रहता था.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



