निर्माणाधीन मकान में 11 केवी बिजली तार की चपेट में आए पति-पत्नी, मची अफरा-तफरी, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक, इलाज जारी

Couple comes into contact with 11kV power line at under-construction house; chaos ensues; husband dies a tragic death, wife in critical condition, treatment underway.

निर्माणाधीन मकान में 11 केवी बिजली तार की चपेट में आए पति-पत्नी, मची अफरा-तफरी, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक, इलाज जारी

जांजगीर-चांपा : जिले के चांपा में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे पति-पत्नी 11 केवी बिजली तार की चपेट में आ गए. हादसे में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक चांपा थाना चौक के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर जब महुदा निवासी रामनाथ उम्र 50 साल अपनी पत्नी लता कर्ष उम्र 45 साल के साथ संतोष देवांगन के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे. उसी दौरान दोनों सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए.
करंट लगने से रामनाथ नीचे सड़क पर गिर गए. जबकि उनकी पत्नी लता भी गंभीर रुप से झुलस गईं. आसपास के लोगों ने दोनों को फौरन शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया. वहीं लता कर्ष का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
हादसे की खबर पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. निर्माण स्थल की सुरक्षा और सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि हादसे की जिम्मेदारी किसकी है. यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb