प्रेमिका के फोन पर दूसरे से बात करने का शक, चाकू से घर में घुसकर महिला मजदुर पर किया हमला, धमतरी में इलाज जारी, आरोपी बॉयफ्रेंड दुलेश्वर गिरफ्तार

Lover attacks female worker with a knife at a rice mill; she is critically injured amidst screams and panic. Her condition is critical, and she has been referred to Dhamtari; the accused boyfriend, Duleshwar, has been arrested.

प्रेमिका के फोन पर दूसरे से बात करने का शक, चाकू से घर में घुसकर महिला मजदुर पर किया हमला, धमतरी में इलाज जारी, आरोपी बॉयफ्रेंड दुलेश्वर गिरफ्तार

धमतरी : धमतरी जिला में कुरूद के बालाजी राइस मिल में रेजा का काम करने वाली युवती पर उसके कथित प्रेमी ने दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया. जिससे चीख पुकार मच गई. सहेली की बीच बचाव से युवक वहां से फरार हो गया. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है. वहीं हमले से गंभीर रूप से घायल युवती को सिविल अस्पताल से धमतरी रेफर कर दिया है. यह मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव क्षेत्र की रहने वाली युवती अनीता मंडावी कुरूद के भोथली रोड स्थित बालाजी राइस मिल में रेजा का काम करती है. यहीं भाठागांव निवासी दुलेश्वर पिता लक्ष्मीप्रसाद टंडन 22 साल भी काम करता था. जिसकी जान पहचान उक्त युवती से हो गई. जो यह प्रेम प्रसंग में बदल गई. इस बीच युवक काम छोड़ दिया.
दिलेश्वर अपने पैसों से अनीता के मोबाइल में रिचार्ज करवाता था. लेकिन उसे शक था कि उसके किए रिचार्ज से अनीता किसी और से घंटों बातें किया करती थी. शुक्रवार सुबह करीबन साढ़े 11 बजे जब युवती काम करने के बाद सहेली के साथ अपने कमरे में आराम कर रही थी. तभी युवक धारदार चाकू लेकर घुस गया और ताबड़तोड़ उस पर हमला कर दिया. जिससे चीख पुकार मच गई. सहेली ने बीचबचाव की कोशिश किया तो युवक भाग खड़ा हुआ.
आवाज लगाने पर मिल के कर्मचारी कमरे में पहुंचे और गम्भीर रूप से घायल युवती को सिविल अस्पताल कुरूद लाया गया. जहां डाक्टरों ने उसे धमतरी अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज जारी है. इस रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 333,109 (1) हत्या का प्रयास के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी कथित प्रेमी युवक को गिरफ्तार लिया है.
वारदात ने एक बार फिर निजी संबंधों में शक और हिंसा के गंभीर परिणामों को सामने रखा है. किसी व्यक्ति के मोबाइल इस्तेमाल या दूसरे लोगों से बातचीत को लेकर हिंसा करना कानूनन जुर्म है और इसे निजी विवाद का सामान्य हिस्सा नहीं माना जा सकता.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb