दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की ऑटो को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, 3 महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत, 12 श्रद्धालु घायल, ड्राइवर फरार

A pickup vehicle violently rammed into an auto-rickshaw carrying people returning from a *Dashgatra* ceremony; three women died tragically on the spot, 12 devotees were injured, and the driver fled the scene.

दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की ऑटो को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, 3 महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत, 12 श्रद्धालु घायल, ड्राइवर फरार

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई. जबकि 12 श्रद्धालु घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर रूप से घायल महिलाओं को कोरिया जिला अस्पताल रेफर किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक महिलाओं का ग्रुप दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलारो गांव गया था. रात करीब 8 बजे टना थाना क्षेत्र के ग्राम सांवारावा में पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई. हादसे में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं घायल हो गई. घायल महिलाओं को महिलाएं छिंदिया गांव की रहने वाली बताई जा रही है.
दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं
दशगात्र कार्यक्रम के बाद 15 महिलाओं ऑटो में सवार होकर अपने गांव लौट रही थी. ऑटो जैसे ही सावारांवा के पास पहुंचा सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी. तेज रफ्तार पिकअप बैकुंठपुर की तरफ से आ रही थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक ऑटो और पिकअप की टक्कर इतनी भीषण थी कि आटो सवार कुछ महिलाएं उछलकर सड़क के दूसरे किनारे में गिरीं.
3 की मौके पर ही मौत
स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा. मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान फुलकुंवर पति महेंद्र सिंह उम्र 50 साल), रामबाई पति रामकुमार उम्र 60 साल) और फुलकुंवर पति जगजीवन उम्र 60 साल) के रूप में हुई है. तीनों महिलाएं करहीपारा छिंदिया की निवासी थीं.
पिकअप चालक मौके से फरार
मामले की जानकारी देते हुए पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फरार पिकअप और उसके चालक की तलाश की जा रही है. वाहन की पहचान करने के लिए हादसे वाले मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे में शामिल पिकअप किस दिशा में गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb