VSK ऐप में उपस्थिति की गड़बड़ी पड़ी भारी!, रिकॉर्ड में मिली अनियमितता, प्रधान पाठक राजू लाल कौशिक सस्पेंड, सिविल सेवा नियमों के तहत आदेश जारी
Discrepancies in attendance on the VSK app prove costly; irregularities discovered in the records. Headmaster Raju Lal Kaushik has been suspended, with the order issued in accordance with Civil Services Rules.
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग अब सख्त होता नजर आ रहा है. VSK ऐप में दर्ज हाजिरी के आधार पर राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी ने एक प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजनांदगांव द्वारा 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक 3716 के मुताबिक शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक राजू लाल कौशिक के अक्टूबर 2026 के VSK ऐप उपस्थिति रिकॉर्ड का मुआयना किया गया.
उपस्थिति रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर माह में कुल 20 कार्य दिवसों में 18 दिन Checked In, 2 दिन Check Out, 16 दिन सिर्फ Check In, 1 दिन On Duty, 00 दिन Leave और अंतिम रिपोर्ट में 1 दिन Absent प्रदर्शित हुआ. वहीं 17 दिन ऑनलाइन तथा 1 दिन ऑफलाइन Check-in दर्ज पाया गया.
आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित कर्मचारी द्वारा अनियमित उपस्थिति तथा बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनुपस्थित रहने के कारण विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इससे शैक्षणिक गुणवत्ता में गिरावट की आशंका भी जताई गई है. विभाग ने इस कृत्य को पदीय कर्तव्यों के प्रति अरुचि, घोर लापरवाही और शासन के आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना मानते हुए कदाचरण की श्रेणी में माना है.
सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबन
जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, राजनांदगांव निर्धारित किया गया है। इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.
VSK ऐप पर विभाग की पैनी नजर
शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. इस कार्रवाई से साफ है कि VSK ऐप में उपस्थिति दर्ज करने के साथ-साथ विभागीय निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर भी संबंधित कर्मचारियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
अब देखना होगा कि VSK ऐप की निगरानी व्यवस्था के तहत आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी इस तरह की कार्रवाई सामने आती है या नहीं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



