24 घंटे के भीतर दो नर हाथियों की मौत, एक की इलाज के दौरान गई जान, डॉग स्क्वाड ने खोला राज, घरों तक पहुंचा खोजी कुत्ता, 4 आरोपी गिरफ्तार, जीआई तार बरामद

Two male elephants died within 24 hours; one succumbed while undergoing treatment. A dog squad uncovered the truth, with a sniffer dog tracking the trail all the way to the suspects' homes. Four individuals have been arrested, and GI wire has been seized.

24 घंटे के भीतर दो नर हाथियों की मौत, एक की इलाज के दौरान गई जान, डॉग स्क्वाड ने खोला राज, घरों तक पहुंचा खोजी कुत्ता, 4 आरोपी गिरफ्तार, जीआई तार बरामद

रायगढ़/धरमजयगढ़ : रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वनमंडल के जंगल में नर हाथी की मौत के मामले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है. हाथी की मौत की वजह और घटना से जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए चलाए गए जांच अभियान में स्निफर डॉग (खोजी कुत्ते) की मदद अहम साबित हुई. खोजी कुत्ते ने मौके से गंध का पीछा करते हुए वन क्षेत्र से सीधे नयागांव तक पहुंच बनाई. इसके बाद वन विभाग की टीम ने चार लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है. आरोपियों के घरों की तलाशी के दौरान करीब दो किलोग्राम जीआई तार मिलने की जानकारी भी वन विभाग ने दी है. इस कार्रवाई के बाद अब वन विभाग की जांच का केंद्र हाथी की मौत की परिस्थितियों और जीआई तार के संभावित इस्तेमाल पर है.
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 27 नवंबर को धरमजयगढ़ वनमंडल के धरमजयगढ़ परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरतापाली के जंगल स्थित कक्ष क्रमांक 437 में एक नर हाथी का शव मिला था. जंगल में हाथी का शव मिलने की खबर के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जांच टीम गठित कर म्मौके का मुआयना कराया. साथ ही मौत की वजह का पता लगाने और घटना से जुड़े संभावित सबूत जुटाने के लिए डॉग स्क्वाड की मदद ली गई.
गंध का पीछा करते हुए नयागांव पहुंचे खोजी कुत्ते
जांच के दौरान स्निफर डॉग को घटनास्थल पर ले जाया गया. खोजी कुत्ते ने वहां से गंध का पीछा करना शुरू किया और टीम को ग्राम नयागांव स्थित चार लोगों के घरों तक पहुंचाया. डॉग स्क्वाड की निशानदेही के आधार पर वन विभाग की टीम ने संबंधित स्थानों पर तलाशी ली. इस दौरान करीब दो किलोग्राम जीआई तार सहित कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है. वन विभाग अब इन सामग्रियों की भूमिका और हाथी की मौत से इनके संभावित संबंध की जांच कर रहा है.
चार ग्रामीणों को किया गिरफ्तार
वन विभाग ने इस मामले में नयागांव निवासी चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें अजय भगत (28), पिता घनानंद भगत, जयानंद भगत (47), पिता दुर्योधन भगत, राम दयाल (38), पिता चिंताराम सिदार और भगवानो भगत (50), पिता मंगलू भगत शामिल हैं.
इन सभी के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 14134/12, दिनांक 27 नवंबर 2026 दर्ज कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों को आज 29 नवंबर को अदालत में पेश किया जाएगा.
अब हाथी की मौत की असली वजह जानने पर नजर
इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल नर हाथी की मौत की अस्सल वजह है. मौके से मिले सबूत, बरामद जीआई तार और डॉग स्क्वाड की निशानदेही के आधार पर वन विभाग जांच को आगे बढ़ा रहा है. यह पता लगाना जरूरी होगा कि बरामद तार का इस्तेमाल किस मकसद से किया गया था और उसका हाथी की मौत से कोई सीधा संबंध है या नहीं.
हाथी की मौत के मामले में सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर घटना की पूरी कड़ी सामने लाना भी जरूरी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच निष्कर्षों से मौत की वजह को लेकर स्थिति और साफ हो सकेगी.
वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से यह मामला गंभीर है। जंगलों में बिजली के तार या अन्य घातक साधनों के इस्तेमाल से वन्यप्राणियों की जान को खतरा पैदा होता है. ऐसे मामलों में दोषियों की पहचान के साथ यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए निगरानी और गश्त व्यवस्था प्रभावी बनी रहे.
वन विभाग ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि उनकी संलिप्तता और अपराध में भूमिका का अंतिम निर्धारण अदालत में पेश सबूतों और सुनवाई के आधार पर होगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb