52 परियों का मजा ले रहे जुआरियों के बीच छापेमारी, मगरलोड पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3,400 रुपये नगद और ताशपत्ती जब्त
Raid conducted on gamblers engaged in a card game; Magarlod police surrounded the group and arrested four suspects, seizing ₹3,400 in cash and a deck of playing cards.
धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मगरलोड पुलिस ने ग्राम भैसमुंडी के देव तालाब के पास जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 3,400 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 नवंबर की रात करीब 10:40 बजे मुखबिर की खबर पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी. इस दौरान काटपत्ती जुआ खेलते मोनिस साहू (29), कमलेश सोनी (28), घनश्याम ध्रुव (26) और रूपचंद तारक (25), सभी निवासी ग्राम भैसमुंडी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी को रंगे हाथों पकड़ा गया.
आरोपियों के खिलाफ थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 246/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है. कार्रवाई एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में की गई.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



