पड़ोसी के बीच हुए विवाद ने लिया हिंसक रुप, धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने आरोपी कंचराम को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A dispute between neighbors escalated into a violent attack with a sharp weapon. Police arrested the accused, Kancharam, and sent him behind bars.

पड़ोसी के बीच हुए विवाद ने लिया हिंसक रुप, धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने आरोपी कंचराम को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

सारंगढ़ : सारंगढ़ जिला में कोसीर थाना क्षेत्र के गांव जशपुर कछार में 10 जनवरी 2026 को शाम को पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. विवाद के दौरान आरोपी कंचराम माली हथियार लेकर पड़ोसी मिट्टू लाल यादव पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7:30 बजे कंचराम माली अपने घर में अपने भतीजे के बारे में कहासुनी के चलते धारदार हथियार लेकर मिट्टू लाल यादव के घर पहुंचा. इस दौरान उसने धमकी दी कि वह अपने भतीजे के लिए किरण यादव को छह महीने बाद उठाकर ले जाएगा और कहा कि किरन यादव को जैसा कहेगा वैसा करना होगा. इसी बीच दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और कंचराम माली ने धारदार हथियार से मिट्टू लाल यादव पर हमला किया.
वारदात के समय मिट्टू लाल यादव जोर-जोर से चिल्लाने लगा. आवाज सुनकर उसका बड़ा भाई गोरेलाल यादव घटनास्थल पर पहुंचा और बीच बचाव करने लगा. जब उसने हमला रोकने की कोशिश की. तब गोरेलाल यादव के हाथ में भी चोट लगी. मारपीट में मिट्टू यादव के सिर और दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं. आहतों को चिकित्सीय जांच के लिए ले जाया गया.
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर धारदार हथियार को जब्त किया. इसके बाद आरोपी की तलाश शुरु की गई. पुलिस के कंचराम माली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. इसमामले में कोसीर थाना ने जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूर्व नियोजित तरीके से हमला किया था और हथियार लेकर पहुंचा था.
वारदात में घायल व्यक्तियों का इलाज जारी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वारदात से आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी भयभीत हैं. लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी से उन्हें राहत मिली है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह के विवाद को हाथापाई या हथियार इस्तेमाल कर सुलझाने का प्रयास कानून के तहत अपराध है और सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस वारदात के बाद कोसीर थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB