युवक ने ऑनलाइन परफ्यूम मंगाकर पीने के बाद लगाई फांसी, 7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी बनी विधवा, परिजनों ने लगाया जादू-टोना का आरोप

A young man ordered perfume online and then committed suicide, leaving his seven-month pregnant wife widowed and family members accused him of witchcraft.

युवक ने ऑनलाइन परफ्यूम मंगाकर पीने के बाद लगाई फांसी, 7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी बनी विधवा, परिजनों ने लगाया जादू-टोना का आरोप

कोरबा/कटघोरा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में एक 28 साल के युवक ने परफ्यूम पीने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक विद्यासागर मिस्त्री की यह घटना परिवार और समाज के लिए बड़ा सदमा है. परिवार के मुताबिक युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रुप से परेशान था और उसे जादू-टोना का डर सताता रहा.
मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा का निवासी विद्यासागर मिस्त्री किसी प्राइवेट संस्थान में काम करता था. उसकी शादी वर्ष 2025 में हुई थी और उसकी पत्नी वर्तमान में सात महीने की गर्भवती है. सोमवार 5 जनवरी को जब विद्यासागर घर लौटे. उन्होंने छोटे भाई से परफ्यूम मांगा. जिसे वह ऑनलाइन मंगवा चुके थे. विद्यासागर ने परफ्यूम का सेवन किया और फिर अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली.
थोड़ी देर बाद परिजन जब उसे देखने गए. तो वह फांसी पर लटका मिला. फौरन उसे नीचे उतारकर कटघोरा सरकारी अस्पताल ले जाया गया. हालत नाजुक होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया. जहां चार दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई.
परिजन और बड़े भाई बजरंग सिह उइके ने बताया कि विद्यासागर स्वभाव से शांत और शालीन व्यक्ति था. हालांकि कभी-कभी वह शराब का सेवन करता था. पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह बार-बार परेशान दिखता था. परिवार का कहना है कि वह जादू-टोने के डर से परेशान था और यही वजह है कि उसने खुदकुशी का कदम उठाया.
कटघोरा थाना पुलिस ने मामले की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से बयान दर्ज किया. मौके से परफ्यूम की खाली शीशी बरामद हुई. जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने परफ्यूम पीकर यह कदम उठाया. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और डायरी संबंधित थाने को भेज दी गई है. जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेश मणि सोनवानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं.
इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता बढ़ा दी है. क्योंकि परिजन और कुछ ग्रामीण जादू-टोने के असर में इस कदम के पीछे की वजह मान रहे हैं. हालांकि विशेषज्ञों ने साफ किया है कि जादू-टोना सिर्फ अंधविश्वास है और किसी की मौत की वजह नहीं बन सकता है.
डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि समाज में फैले अंधविश्वास और जादू टोने का डर मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है. कई लोग मानसिक रुप से परेशान होकर तनाव और अवसाद की हालत में खुदकुशी जैसी कड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. उन्होंने लोगों से अपील किया कि मानसिक स्वास्थ्य के मामलों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं और मानसिक परेशानी होने पर डॉक्टर या मनोवैज्ञानिक की मदद लें.
बता दें कि विद्यासागर की पत्नी सात महीने की गर्भवती है. जिससे परिवार को भावनात्मक और सामाजिक तौर पर भारी नुकसान हुआ है. परिजन और स्थानीय लोग इस घटना से गहरा सदमे में हैं. और प्रशासन से मृतक के मानसिक स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं और भविष्य में ऐसे घटनाओं को रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाने पर विचार कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB