पुल की रेलिंग तोड़ महानदी में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, इधर NH-130C पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक गंभीर

A tractor crashed into the Mahanadi River after breaking through a bridge railing; the driver and helper saved their lives by jumping out. Meanwhile, on NH-130C, a motorcycle collided with a stationary tractor, leaving a young man critically injured.

पुल की रेलिंग तोड़ महानदी में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, इधर NH-130C पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक गंभीर

खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक गंभीर
गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिला में नेशनल हाईवे 130-C पर कदलीमुड़ा के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में मोटरसाइकिल जा टकराई. जिसके बाद बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान यशवंत यादव के रूप में बताई जा रही है. वह एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई
डायल 112 की तत्परता से अस्पताल पहुंचाया
हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को देवभोग अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे आगे इलाज के लिए रेफर किए कर दिया गया.
कदलीमुड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 130-C पर इससे पहले भी सड़क हादसों की खबरें सामने आती रही हैं. अगस्त 2026 में इसी इलाके में एक बाइक सवार के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना रिपोर्ट हुई थी.
फिलहाल हादसे की वजह और खड़े ट्रैक्टर की हालत को लेकर डिटेल जानकारी सामने आना बाकी है. पुलिस की जांच के बाद हादसे की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पुल की रेलिंग तोड़ महानदी में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान
धमतरी : धमतरी जिले के अछोटा पुल पर बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 से 25 फीट नीचे महानदी में जा गिरी. हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रॉली उससे अलग होकर जा गिरी. राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर में सवार ड्राइवर और हेल्पर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. दोनों को हल्की चोटें आई हैं. यह हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली अछोटा पुल से गुजर रही थी. इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया. उसे बचाने की कोशिश के दौरान ट्रैक्टर का स्टीयरिंग फेल होने की बात सामने आई है. इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर बेकाबू हो गया. अनियंत्रित ट्रैक्टर सीधे पुल की रेलिंग की ओर बढ़ा और उसे तोड़ते हुए महानदी में करीब 20 से 25 फीट नीचे जा गिरा. ट्रैक्टर के साथ लगी ट्रॉली भी नीचे गिर गई और वाहन से अलग हो गई.
हादसे में ट्रैक्टर के कई हिस्से टूट गए. हादसे के दौरान ड्राइवर और हेल्पर ने हालात को भांपते हुए फुर्ती दिखाई और ट्रैक्टर के नीचे गिरने से पहले ही उससे छलांग लगा दी. इससे दोनों की जान बच गई. हालांकि दोनों को हल्की चोटें आईं. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे. घायल ड्राइवर और हेल्पर को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां दोनों का इलाज जारी है. हादसे का मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए.
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और ट्रॉली को नदी से बाहर निकालने की प्रक्रिया भी शुरू की गई. हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक तौर पर बाइक सवार को बचाने के दौरान स्टीयरिंग फेल होने की बात कही जा रही है. हालांकि हादसा असल में किन हालात में हुआ, इसकी जांच के बाद स्थिति साफ होगी.
मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में भी पहुंच गया है. जिला कलेक्टर ने कहा है कि अछोटा पुल पर हुई घटना की जानकारी मिली है और पूरे हादसे की जांच कराई जाएगी. जांच के दौरान हादसेके वजह और हालात का पता लगाया जाएगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb