दशहरा-दीवाली से पहले ग्राहकों को लगेगा बड़ा झटका!, 1 अक्टूबर से AC-TV समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान होंगे बेहद महंगे, क्या-क्या हो सकता है महंगा?
A major shock awaits customers ahead of Dussehra and Diwali! From October 1, electronic goods—including ACs and TVs—will become significantly more expensive; what else might see a price hike?
नई दिल्ली : एक अक्टूबर से एसी, एलईडी, टीवी, वॉशिंग मशीन और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतें बढ़ सकती हैं. कई कंपनियां अक्टूबर से 5-8% तक कीमत बढ़ाने की तैयारी में हैं. यह 2026 में इंडस्ट्री की तीसरी कीमत बढ़ोतरी होगी.
1 अक्टूबर से क्या-क्या हो सकता है महंगा?
एयर कंडीशनर (AC)- करीब 5-8% तक बढ़ोतरी की संभावना
एलईडी टीवी (LED TV)- कुछ कंपनियों में 2-3% से लेकर करीब 7% तक बढ़ोतरी
वॉशिंग मशीन- कुछ कंपनियां करीब 2-4% तक कीमत बढ़ा सकती हैं
रेफ्रिजरेटर- कुछ कंपनियों में 3-4% तक बढ़ोतरी की संभावना
दूसरे होम अप्लायंसेज- इनकी कीमतों पर भी इनपुट कॉस्ट बढ़ने का असर पड़ सकता है.
AC की कीमत पर सबसे ज्यादा दबाव
एयर कंडीशनर की कीमतों में बढ़ोतरी सबसे ज्यादा नजर आ सकती है. ब्लू स्टार के मुताबिक एसी और डीप-फ्रीजर की कीमतें पहले ही 5-8% बढ़ चुकी हैं. गोदरेज इंटरप्राइजेज ग्रुप के बिजनेस हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कमल नंदी के मुताबिक कमोडिटी की कीमतों में पिछली बढ़ोतरी के बाद 8-10% तक इजाफा हुआ है. ऐसे में अलग-अलग कंपनियां 5-7% तक कीमत बढ़ा सकती हैं. हालांकि, हर कंपनी बढ़ोतरी एक ही तारीख से लागू नहीं करेगी."
हायर इंडिया (Haier India) 1 अक्टूबर से रूम AC की कीमत करीब 5% बढ़ाने की योजना में है. कंपनी LED TV और वॉशिंग मशीन की कीमतों में भी 2-3% की बढ़ोतरी की पुष्टि कर चुकी है. कंपनी के मुताबिक अक्टूबर से जनवरी के बीच कुल कीमत करीब 15% तक बढ़ सकती है. इसमें अक्टूबर में 5%, दिसंबर के आसपास 5% और जनवरी में 5% की संभावित बढ़ोतरी शामिल है."
TV और वॉशिंग मशीन भी नहीं बचेंगे
कीमतों का दबाव सिर्फ AC तक सीमित नहीं है. कुछ कंपनियां वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और LED TV की कीमतों में करीब 3-4% बढ़ोतरी कर रही हैं. सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स, जो भारत में थॉमसन और कोडक जैसे TV ब्रांड बनाती और बेचती है. अक्टूबर के बाद TV की कीमत करीब 7% बढ़ाने की योजना में है. कंपनी के मुताबिक उसके अप्लायंसेज की कीमतें पहले ही 4-5% बढ़ चुकी हैं. पैनासॉनिक, फिलहाल स्थिति का आकलन कर रही है और उसने कीमत बढ़ाने पर अंतिम फैसला नहीं किया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



