मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवकों के ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत, कई गंभीर, ड्राइवर फरार, भीड़ ने वाहन में लगाई आग, दो पुलिसकर्मी घायल
A truck collided with a tractor carrying youths on their way to immerse an idol; two died and several were critically injured. The driver fled the scene, a mob set the vehicle on fire, and two police personnel were injured.
सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के रमडीहरा गांव में विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की मौत हो गई. जबकि पांच से ज्यादा युवक घायल हो गए. घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीँ अब दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं.
सोन नदी की तरफ जा रहे थे
मिली जानकारी के मुताबिक रमडीहरा गांव में विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी. शुक्रवार को गांव के युवक प्रतिमा को ट्रैक्टर पर लेकर विसर्जन के लिए सोन नदी जा रहे थे. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-2C पर ट्रैक्टर की ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. हादसे में आशीष शर्मा और अजीत चंद्रवंशी की मौत हो गई. दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाए गए. वहीं दो घायलों को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. गंभीर रूप से घायल दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है. अन्य घायलों का इलाज जमुहार स्थित मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है.
ट्रक में लगाई आग
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी. देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा. आग बुझाने और लोगों को समझाने पहुंची पुलिस टीम पर भी भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक की पहचान कर ली गई है. बताया गया कि ट्रक पर गिट्टी लदी हुई थी.
दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस घटना की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



