रोड रेज में चली गोली : ओवरटेक को लेकर ट्रक चालक से भिड़े कार सवार, फायरिंग से थर्राया इलाका, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी जप्त, पिस्टल व कारतूस बरामद

Shots fired in road rage incident: Car occupants clash with truck driver over overtaking; area shaken by gunfire; two accused arrested, vehicle seized, and pistol with cartridges recovered.

रोड रेज में चली गोली : ओवरटेक को लेकर ट्रक चालक से भिड़े कार सवार, फायरिंग से थर्राया इलाका, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी जप्त, पिस्टल व कारतूस बरामद

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़गवां पुलिस चौकी इलाके में ट्रक को ओवरटेक करने को लेकर शुरु हुआ विवाद कथित मारपीट और हवाई फायरिंग तक पहुंच गया. एक ट्रक चालक ने कार सवार लोगों पर पिस्टल दिखाकर मोबाइल फोन छीनने, मारपीट करने और दो राउंड हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों श्यामलाल साहू और राजेश अम्बष्ट को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त की गई है.
ट्रक चालक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कार सवारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. आरोप है कि विवाद के दौरान दो राउंड हवाई फायरिंग भी की गई. अचानक हुई फायरिंग से घटनास्थल के आसपास दहशत की स्थिति बन गई. वारदात के बाद ट्रक चालक ने खड़गवां पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
पिस्टल से फायरिंग की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश के लिए टीम सक्रिय की. संभावित रास्तों पर घेराबंदी करते हुए संदिग्ध कार और उसमें सवार लोगों की तलाश शुरु की गई.
कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया. उनकी पहचान श्यामलाल साहू और राजेश अम्बष्ट के रूप में बताई गई है. तलाशी और आगे की कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया गया है. वारदात में इस्तेमाल बताई जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब बरामद हथियार के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. पिस्टल का लाइसेंस था या नहीं और हथियार आरोपियों के पास कहां से आया. इन पहलुओं की जांच की जा रही है. इसके अलावा घटनास्थल और आसपास मौजूद लोगों से भी घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली जा सकती है.
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया गया.अदालत ने दोनों को 2 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. ओवरटेक करने जैसे सामान्य सड़क विवाद के कथित रूप से हथियार दिखाने और फायरिंग तक पहुंचने के मामले को लेकर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. ट्रक चालक द्वारा लगाए गए आरोपों और बरामद हथियार से जुड़े तथ्यों को जांच में शामिल किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?