कुरुद में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद मर्डर, मामा के दोस्त ने किया कमेंट, भांजे ने पत्थर से कुचला सिर, आरोपी मामा-भांजा दोनों गिरफ्तार
Murder in Kurud following a dispute while drinking alcohol: maternal uncle's friend made a comment, nephew crushed his head with a stone; both the accused—uncle and nephew—have been arrested.
दुर्ग : जामुल थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद एक युवक ने अपने मामा के दोस्त की ईंट और लोहे की बाल्टी से हमला कर हत्या कर दी. खुनी वारदात की खबर मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में मामा और भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक जामुल के बाजार चौक स्थित ममता मेडिकल के पास रविवार देर शाम पुरन भारती उम्र 40 साल निवासी उतई-खोपली अपने दोस्त मनीष बघेल और उसके भांजे राज जोशी के साथ बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान पुरन भारती अपने दोस्त मनीष बघेल के साथ मजाक करते हुए गाली-गलौज करने लगा. इससे नाराज होकर राज जोशी ने घर में रखी ईंट और लोहे की बाल्टी से पुरन भारती के सिर पर कई बार वार कर दिया.
हमले में पुरन भारती गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद मृतक के दोस्त मनीष बघेल ने जामुल पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले में मामा मनीष बघेल और भांजे राज जोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि मर्डर की खबर मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची थी. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



