निकाय चुनाव में हैरान करने वाला रिजल्ट, विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कही जाने भाजपा के पार्षद प्रत्याशी को मिला सिर्फ 1 वोट, बना चर्चा का विषय

A surprising result in the civic body elections: a councillor candidate from the BJP—touted as the world's largest political party—received only one vote, becoming a topic of discussion.

निकाय चुनाव में हैरान करने वाला रिजल्ट, विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कही जाने भाजपा के पार्षद प्रत्याशी को मिला सिर्फ 1 वोट, बना चर्चा का विषय

कुचामन : राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर नगर पालिका चुनाव का एक नतीजा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां अलग-अलग वार्डों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी कैलाश चंद्र को महज एक वोट मिला. ऐसे में किसी प्रत्याशी का सिर्फ एक वोट हासिल करना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है.
राजस्थान के निकाय चुनाव में परबतसर नगर पालिका का एक मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा में है. वार्ड नंबर 13 से BJP प्रत्याशी कैलाश चंद्र को सिर्फ एक वोट मिला. रिजल्ट सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा BJP प्रत्याशी कैलाश चंद्र के एक वोट को लेकर हो रही है. सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्हें सिर्फ एक वोट क्यों मिला और उन्होंने उस वार्ड से चुनाव क्यों लड़ा?
वहीँ कांग्रेस की हिना खानम को 376 वोट मिले. जबकि निर्दलीय रसीद खां भी 195 वोट पाने में कामयाब रहे.
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि वार्ड नंबर-13 में BJP को प्रत्याशी नहीं मिल रहा था. कांग्रेस को निर्विरोध जीतने से रोकने के लिए पार्टी ने कैलाश चंद्र को उम्मीदवार बनाया. हालांकि, नामांकन किस परिस्थितियों में कराया गया और पार्टी स्तर पर प्रत्याशी चयन को लेकर क्या फैसला हुआ था, इसे लेकर संबंधित संगठन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है.
परबतसर नगर पालिका चुनाव के इन दोनों नतीजों ने राजनीतिक दलों के सामने प्रत्याशी चयन और स्थानीय संगठन की स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. सिर्फ एक वोट आना पार्टी के स्थानीय जनाधार और उम्मीदवार चयन पर चर्चा का कारण बन रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?