तेज रफ्तार का कहर, तीन बाइकों की टक्कर में चार घायल, दो युवकों के पैर फैक्चर, तेंदुआभाठा और बोड़की के लोगों को आई चोटें, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
Havoc caused by speeding: four injured in a collision involving three motorcycles; two youths suffered leg fractures; residents of Tenduabhatha and Bodki sustained injuries; the vehicles were reduced to wreckage.
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिला के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में चरौदा मुक्तिधाम के पास बुधवार को तीन मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर में चार लोग घायल हो गए हादसा इतना जोरदार था कि दो युवकों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और दोनों के पैर टूटने की जानकारी सामने आई है. वहीं एक महिला और एक अन्य युवक भी घायल हुए हैं. तीसरी मोटरसाइकिल से टकराने वाले व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुआभाठा, जिला धमतरी निवासी एक महिला और एक युवक बेलर से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान दूसरी ओर बोड़की निवासी तोमलेश दीवान और दौलत दीवान चरौदा से अपने घर बोड़की की ओर जा रहे थे.
बताया जा रहा है कि चरौदा मुक्तिधाम के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर एक तीसरी मोटरसाइकिल से भी जा टकराए. तीसरी मोटरसाइकिल पर कौन्दकेरा निवासी व्यक्ति सवार था. जिसे इस हादसे में मामूली चोटें आने की जानकारी है.
इस हादसे में तेंदुआभाठा निवासी महिला और युवक तथा बोड़की निवासी तोमलेश दीवान और दौलत दीवान घायल हुए हैं. इनमें तोमलेश दीवान और दौलत दीवान के पैरों में गंभीर चोट आई है और दोनों के पैर टूटने की जानकारी सामने आई है. वहीं तेंदुआभाठा निवासी महिला के पैर में भी गंभीर चोट बताई जा रही है. उसके साथ मौजूद युवक को भी चोटें आई हैं.
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने घायलों की मदद करते हुए फौरन हादसे की खबर पुलिस और एंबुलेंस को दी. खबर मिलते ही 112 और 108 की दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर ले जाया गया.
हादसे की खबर मिलने पर फिंगेश्वर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई. तीनों मोटरसाइकिलों की टक्कर आखिर किन हालात में हुई. इसकी पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल हादसे में घायल लोगों का इलाज जारी है. पुलिस की जांच और घायलों से मिली जानकारी के बाद हादसे की असल वाज साफ हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



