भोरमदेव रोड पर तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत दो घायल, 1 की हालत नाजुक, इलाज जारी
Two speeding motorcycles collided head-on with great force on Bhoramdev Road; one person died a tragic death on the spot, while two others were injured—one critically—and are undergoing treatment.
कबीरधाम : कबीरधाम जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भोरमदेव रोड पर ग्राम राजानवागांव के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात भोरमदेव रोड पर राजानवागांव के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा.
हादसे में बिशनपुरा निवासी सबित यादव को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और डायल 112 को हादसे की खबर दी. खबर मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को फौरन जिला अस्पताल कबीरधाम पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है और वह बेहोश है. चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है. हादसा किन हालात में हुआ और दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर की वजह क्या थी. इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. मौके के हालात और मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
देर रात हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई. वहीं मृतक के परिजनों को भी घटना की खबर दी गई. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हादसे की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



