लोग करोड़ों डकारकर भाग गए विदेश, सिर्फ 30 हजार के कर्ज और खेती के बोझ से किसान ने कीटनाशक खाकर दे दी जान, परिवार में पसरा मातम
People fled abroad after siphoning off crores, while a farmer—burdened by a mere ₹30,000 debt and the pressures of farming—took his own life by consuming pesticide, leaving his family in deep mourning.
कोरबा/उरगा : कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बागबुड़ा गांव में किसान परदेसी राम कंवर उम्र 55 साल की कीटनाशक सेवन के बाद मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक वह करीब 3 एकड़ जमीन पर खेती का काम अकेले संभालते थे और उन पर करीब 30 हजार रुपये का कर्ज भी था. परिजनों ने बताया कि खेती की जिम्मेदारी और कर्ज को लेकर वह अक्सर परेशान रहते थे.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को परदेसी राम ने घर में कीटनाशक का सेवन कर लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बेटे के मुताबिक वह पहले भी खेती का काम ज्यादा होने और अकेले संभालने में परेशानी की बात कहते थे.
परदेसी राम कंवर के बेते सुनील कुमार ने बताया कि परिवार में 3 बेटे और 1 बेटी हैं. परिवार के पास करीब 3 एकड़ जमीन है. खेती का पूरा काम परदेसी राम अकेले ही करते थे. बेटे घर पर रहते थे. लेकिन खेती के काम में हाथ नहीं बंटाते थे. इस बात को लेकर वह अक्सर कहते थे कि खेती का सारा बोझ उन्हें अकेले उठाना पड़ता है.
घटना की खबर मिलने पर उरगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



