दुर्गा समिति के जागरण कार्यक्रम में माता पंडाल के पास लगी रस्‍सी में फंसा युवक का गला, बुलेट सवार की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR

A young man’s neck got caught in a rope near the 'Mata' (Goddess) pandal during a *jagran* (devotional night vigil) event organized by the Durga Committee; the man, who was riding a Bullet motorcycle, died, while another person was injured. The police have registered an FIR.

दुर्गा समिति के जागरण कार्यक्रम में माता पंडाल के पास लगी रस्‍सी में फंसा युवक का गला, बुलेट सवार की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जय स्तंभ चौक के पास सड़क पर बांधी गई एक रस्सी जानलेवा बन गई. बैरिकेडिंग के नाम पर लगाई गई रस्सी से फंसकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद युवक दोनों युवक को अस्‍पताल लेकर जाया गया. जहां एक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज जारी है
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा समिति द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था. इस कार्यक्रम के लिए सड़क के बीचों बीच रस्सी बांधी गई थी. अंधेरे में यह रस्सी वाहन चालकों को नहीं दिखी. अग्रसेन चौक से जामा मस्जिद की तरफ दो युवक जा रहे थे. फैजान और समीर नाम के ये दोनों युवक बुलेट पर सवार थे. बुलेट अचानक सड़क पर बंधी रस्सी में फंस गई. इस भयानक हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. एक युवक की मौके पर हो गई. दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है.
थाने में लोगों का हंगामा
हादसे की खबर मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया. बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोग कोतवाली थाने पहुंच गए. लोगों ने सड़क पर लापरवाही से रस्सी बांधने वालों पर गुस्सा जताया. थाने पहुंचकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई. लोगों का कहना था कि बिना अनुमति या सुरक्षा के सड़क रोकना गलत है.
पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. यह भी जांच की जा रही है कि अनुमति ली गई थी या नहीं. पुलिस एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है. दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे.
सुरक्षा और सावधानी जरुरी
इस तरह के सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए. सड़क पर बैरिकेडिंग या रस्सी बांधने से पहले अनुमति जरुरी होती है. उचित संकेतक या लाइट लगानी चाहिए. ताकि हादसे न हों. इस घटना ने प्रशासन और आयोजकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. सतर्कता बरतकर ऐसी अनहोनी को टाला जा सकता था.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb