दुर्ग में नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, पुलिस ने किया आम नागरिकों से सहयोग की अपील
A reward of Rs 10,000 has been announced for information leading to the arrest of a suspect absconding in a case involving the murder of a minor in Durg; the police have appealed to the public for their cooperation.
दुर्ग : दुर्ग में हत्या के एक मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ₹10,000 का नगद इनाम घोषित किया है, पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही है. आरोपी के बारे में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को नियमानुसार पुरस्कृत किया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर 2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 541/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में हत्या का मामला दर्ज है. इस मामले में रविदास मानिकपुरी उम्र 22 साल साल निवासी लुचकीपारा, वार्ड नम्बर 7, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग फरार है.
आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. उसकी गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली अहम जानकारी हासिल करने के मकसद से ₹10 हजार के नगद इनाम की घोषणा की गई है.
पुलिस ने आम नागरिकों से मांगी मदद
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया कि फरार आरोपी के बारे में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर फौरन पुलिस को खबर करें. खबर देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी. आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को घोषित शर्तों के मुताबिक इनाम दिया जाएगा.
सूचना देने के लिए संपर्क नंबर:
पुलिस नियंत्रण कक्ष, दुर्ग: 94791-92099
थाना दुर्ग: 94791-92019
पुलिस ने नागरिकों से अपील किया कि आरोपी के बारे में जानकारी साझा कर उसकी गिरफ्तारी में मदद करें.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



